फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income tax will be recovered from Jauhar Trust along with penalty

यूपी: आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी

Tue, 15 Sep 2026 07:39 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 07:39 AM IST
सार

आजम खां के जौहर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के बाद अब जुर्माने के साथ आयकर वसूलने की कवायद शुरू हो गई है। आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण दिल्ली भेजा गया है। करीब 450 करोड़ रुपये की अघोषित आय के निवेश की बात सामने आ रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Income tax will be recovered from Jauhar Trust along with penalty
आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिजनों की जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा कसने जा रहा है। ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के बाद आयकर विभाग ने जुर्माने के साथ आयकर वसूलने की कार्रवाई के लिए प्रकरण नई दिल्ली स्थित मुख्यालय भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द इसका निस्तारण करते हुए ट्रस्ट से 500 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि वसूली जाएगी। इसकी वजह ट्रस्ट के पास मिली करीब 450 करोड़ रुपये की अघोषित आय बताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि राजधानी लखनऊ स्थित आयकर विभाग ने बीते दिनों जौहर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था। यह कार्रवाई तमाम वित्तीय अनियमतिताओं, फर्जी ट्रस्टी बनाने, संदिग्ध लोगों से चंदा लेने और सरकारी धन का इस्तेमाल जौहर यूनिवर्सिटी के भवन बनाने की वजह से हुई थी। आयकर विभाग ने ट्रस्ट को कई बार दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने का मौका दिया, लेकिन वह अपने बचाव में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं दे सके।

विज्ञापन

ब्याज के साथ जुर्माना वसूली करने की तैयारी

अब विभाग इस अघोषित आय पर 30 फीसदी जुर्माना और ब्याज के साथ वसूली करने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर जिन सरकारी विभागों का धन जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों को बनाने में खर्च किया, उसकी वसूली भी राज्य सरकार द्वारा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी करेगा भवनों को जब्त

वहीं दूसरी ओर ईडी भी जौहर ट्रस्ट से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर रहा है। बीते दिनों ईडी ने जिन लोगों के ठिकानों पर छापे मारे थे, उन्हें बारी-बारी से राजधानी स्थित जोनल कार्यालय बुलाकर पूछताछ हो रही है। जल्द ईडी जौहर ट्रस्ट की उन इमारतों को जब्त करेगा, जिसमें सरकारी विभागों का धन इस्तेमाल हुआ था। इसके अलावा आजम खां और उनके परिजनों की चल-अचल संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है ताकि उन्हें जब्त किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed