फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Income Tax team raids premises of people who received tax exemption in name of donating to political parties

UP: कई जिलों में आईटी की छापेमारी, राजनीतिक दलों को चंदा देने के नाम पर टैक्स छूट वालों के ठिकानों पर कार्रवाई

Mon, 14 Jul 2025 04:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 04:52 PM IST
सार

यूपी के कई जिलों में आईटी टीम की छापेमारी चल रही है। राजनीतिक दलों को चंदा देने के नाम पर टैक्स छूट वालों के ठिकानों को टीम खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Income Tax team raids premises of people who received tax exemption in name of donating to political parties
आयकर विभाग की छापेमारी

विस्तार

फर्जी आयकर रिटर्न दाखिल करके क्लेम लेने के मामले में आयकर विभाग की देशव्यापी छापे की कार्रवाई यूपी के 8 जिलों में भी हुई, जिसमें अधिकतर बिचौलियों के ठिकाने शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की टीमों ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, अमरोहा, मुरादाबाद, गोंडा और सुल्तानपुर में छापे मारे हैं, जिनमें से अधिकतर टैक्स अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ निजी व्यक्तियों के आवास एवं कार्यालय शामिल हैं।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ये सभी अलग-अलग संस्थाओं और लोगों के फर्जी आयकर रिटर्न दाखिल करने के बाद टीडीएस क्लेम करते थे, जिसके लिए फर्जी नाम-पते का इस्तेमाल किया जाता था। इसमें अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ बी. कॉम करने वाले कई युवा भी शामिल हैं। खासकर कुछ छोटे राजनीतिक दलों को चंदा देने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। चंदा देने के बाद उस पर मिलने वाली छूट का क्लेम कर सरकारी धन हड़पा जा रहा था। आयकर विभाग इस मामले की गहनता से जांच कर रहा है और जल्द कुछ अहम खुलासे कर सकता है।
विज्ञापन


गोंडा: आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा
आयकर विभाग की टीम ने गोंडा के बेलसर रोड पर बालाजी एसोसिएट नामक फर्म के दफ्तर पर छापेमारी की है। टीम यहां पर फर्म के कर्मियों से जानकारी ले रही है। टीम के सदस्य छापेमारी के बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। जांच को लेकर यहां पर अफरा तफरी मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed