फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   income tax team raid on hardeep trading firm in barabanki

बाराबंकीः आयकर टीम का ट्रेडिंग फर्म पर छापा, देर रात तक चली जांच, मचा हड़कंप

Wed, 27 Feb 2019 12:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Feb 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
income tax team raid on hardeep trading firm in barabanki
- फोटो : डेमो
लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने बाराबंकी के हरदीप ट्रेडिंग फर्म की दुकान पर छापा मारा। इसको लेकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आयकर के अधिकारी देर शाम तक फर्म का स्टॉक और अभिलेखों की जांच करते रहे। फर्म द्वारा इनकम टैक्स की चोरी किए जाने की आशंका जताई जा रही।
विज्ञापन


हालांकि विभागीय अधिकारी कितने की टैक्स चोरी की गई है इसके बारे में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। मंगलवार को शहर के नाका सतरिख स्थित हरदीप ट्रेडिंग एंड प्रीत इंड्रस्ट्रीज फर्म पर लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


छापेमारी की इस कार्रवाई से आसपास के दुुकानदारों में हड़कंप मच गया। उक्त फर्म द्वारा टाइल्स व सेनेट्री मार्बल का व्यापार किया जा रहा है। आयकर विभाग के अधिकारी देर शाम तक फर्म के स्टॉक और अभिलेखों की जांच करने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

की जा रही है स्टॉक और अभिलेखों की जांच

इनकम टैक्स अधिकारी फर्म द्वारा टैक्स चोरी किए जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पूछे जाने पर पूरी जांच के बाद ही आगे कुछ बताने की बात कहते रहे। इस दौरान आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ हुई वहीं पुलिस का भी पहरा रहा।

बाराबंकी के आयकर अधिकारी कमलाकांत बाजपेई ने बताया कि हरदीप ट्रेडिंग फर्म द्वारा टैक्स चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्टॉक और अभिलेखों की जांच की जा रही है। छापेमारी की पूरी कार्रवाई में लखनऊ से आए आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अजय शुक्ल, जेबी सिंह शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed