{"_id":"678e6b9521001134070e39ea","slug":"income-tax-department-sought-information-about-the-properties-of-atiq-s-henchman-s-servant-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अतीक के गुर्गे के नौकर की संपत्तियों की आयकर विभाग ने मांगी जानकारी, करीब 80 करोड़ की है प्रॉपर्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अतीक के गुर्गे के नौकर की संपत्तियों की आयकर विभाग ने मांगी जानकारी, करीब 80 करोड़ की है प्रॉपर्टी
Mon, 20 Jan 2025 08:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:58 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद ने अपने गुर्गे के नौकर सूरजपाल के नाम से करीब 80 करोड़ रुपये की भूमि खरीदी थी। इसकी पुष्टि प्रयागराज के जिलाधिकारी की जांच में हुई थी।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने प्रयागराज जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा माफिया अतीक अहमद की जब्त की गई संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। इस बाबत आयकर विभाग की बेनामी यूनिट ने जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस को पत्र भेजा है। खासकर अतीक के गुर्गे अशरफ के नौकर सूरजपाल के नाम पर खरीदी गई 100 बीघा भूमि की जानकारी देने को कहा है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रयागराज जिला प्रशासन द्वारा अतीक की संपत्तियों की जांच में सामने आया था उसने अपने गैंग के सदस्य मोहम्मद अशरफ, अपने नौकर सूरजपाल के नाम से करीब 100 बीघा जमीन खरीदी थी। इसकी पुष्टि पांच वर्ष पूर्व डीएम प्रयागराज द्वारा कराई गई जांच में हुई थी। अब इन संपत्तियों के बारे में आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई नए सिरे से जांच करने की तैयारी में है, ताकि इन्हें बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत जब्त किया जा सके।
विज्ञापन
आयकर विभाग की जांच में सामने आ चुका है कि अतीक ने वर्ष 2018 से पहले भी सूरजपाल के नाम से कई संपत्तियों को खरीदा था। तमाम बेशकीमती संपत्तियों का मालिक होने के बावजूद सूरज पाल ने अपना आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। सूरजपाल की पड़ताल करने पर पता चला कि वह पावभाजी बेचने और चौकीदारी का काम करता है और कुछ वर्षों के भीतर ही करोड़ों रुपये की संपत्तियों का मालिक बन गया था।
विज्ञापन
6 संपत्तियां हो चुकी हैं जब्त
बता दें कि आयकर विभाग ने डेढ़ साल पहले सूरजपाल के नाम पर खरीदी गईं अतीक की 6 बेनामी संपत्तियों को जब्त किया था, जिसके आदेश पर निर्णायक प्राधिकारी की मुहर भी लग चुकी है। इन संपत्तियों को 2.38 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वहीं दूसरी ओर सूरजपाल के नाम पर खरीदी गई कई अन्य जमीनों को बाद में बेचने से मिली रकम को भी आयकर विभाग जल्द जब्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है। अधिकारी उसके बैंक खाते से हुए ट्रांजेक्शन का पता लगा रहे हैं।