फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income Tax Department seized six benami properties of Atiq Ahmed, bought the properties in the name of servant

Lucknow News : अतीक अहमद की छह बेनामी संपत्तियां आयकर विभाग ने की जब्त, नौकर के नाम से खरीदी थी संपत्तियां

Sun, 27 Aug 2023 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Aug 2023 10:32 PM IST
सार

आयकर विभाग ने सूरज पाल के बारे में गहनता से जांच की तो पता चला कि वर्ष 2018 से पहले भी अशरफ ने उसके नाम से कई संपत्तियों को खरीदा था। तमाम बेशकीमती संपत्तियों का मालिक होने के बावजूद सूरज पाल ने अपना आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया।

विज्ञापन
Income Tax Department seized six benami properties of Atiq Ahmed, bought the properties in the name of servant
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की छह बेनामी संपत्तियों को आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है। इन संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 6.35 करोड़ रुपये है। आयकर विभाग की जांच में सामने आया है कि अतीक के गैंग के सदस्य मोहम्मद अशरफ उर्फ लल्ला ने अपने नौकर (चौकीदार) सूरज पाल के नाम से इन संपत्तियों को खरीदा था, जो कि बीपीएल कार्डधारक है। अशरफ ने सूरज पाल के नाम से बीते दस सालों में प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों में 100 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन


आयकर विभाग, लखनऊ की बेनामी यूनिट ने गहन जांच के बाद इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की है। बता दें कि अतीक और उनके कुनबे के खिलाफ आयकर विभाग वर्ष 2019 से जांच कर रहा है। जांच में सामने आया कि अतीक के गैंग का सदस्य मोहम्मद अशरफ अपने नौकर सूरजपाल के नाम से करीब 100 बीघा जमीन खरीद चुका है। इसकी पुष्टि पांच वर्ष पूर्व इलाहाबाद के डीएम द्वारा कराई गई जांच में भी हो चुकी है। तत्कालीन डीएम ने इसकी रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजी थी। साथ ही, इन संपत्तियों की रजिस्ट्री निरस्त कराने की कवायद भी शुरू की थी, हालांकि यह मामला अधर में लटक गया। वहीं आयकर विभाग की जांच जारी रही। इस बीच अशरफ को कई बार नोटिस देकर तलब किया गया, लेकिन उसने काेई जवाब नहीं दिया। चार फरवरी 2020 को उसने आयकर विभाग को भेजे जवाब में कहा कि जेल में बंद होने की वजह से वह पेश होने में असमर्थ है। वहीं सूरज पाल ने भी आयकर विभाग के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


तमाम संपत्तियां खरीदने पर भी आयकर रिटर्न नहीं
आयकर विभाग ने सूरज पाल के बारे में गहनता से जांच की तो पता चला कि वर्ष 2018 से पहले भी अशरफ ने उसके नाम से कई संपत्तियों को खरीदा था। तमाम बेशकीमती संपत्तियों का मालिक होने के बावजूद सूरज पाल ने अपना आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। जांच में सामने आया कि उसने वर्ष 2018 तक 11 संपत्तियों को बेचा भी था। वर्ष 2018-19 में उसने 50.24 लाख रुपये की संपत्तियां बेची। वही, वर्ष 2020-21 में 92.65 लाख की संपत्तियों को खरीदा, जबकि 2.29 करोड़ की संपत्तियों को बेचा था। इसी तरह वर्ष 2021-22 में 2.66 करोड़ की संपत्तियों को खरीदा, जबकि 99.30 लाख की संपत्तियों को बेचा। वर्ष 2022-23 में उसने 1.37 करोड़ रुपये की संपत्तियों को बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीयल एस्टेट और किराए की आमदनी दर्शाई
जांच में सामने आया कि सूरज पाल ने वर्ष 2018 तक कभी अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया। वर्ष 2018-19 से वर्ष 2022-23 तक दाखिल किए रिटर्न में उसने रीयल एस्टेट और किराए से आमदनी दर्शाई। हालांकि इसमें दी गई जानकारियां अधूरी और संदिग्ध पाई गईं। इस अवधि में उसने अपनी आय 1.46 लाख रुपये से लेकर 14.70 लाख रुपये तक दर्शाई, जबकि उसका कुल कारोबार 6.16 करोड़ से अधिक पाया गया। इसमें से अधिकतर लेन-देन नगद में होने की पुष्टि होने से साफ हो गया कि सूरज पाल किसी अन्य की काली कमाई को जमीनों में खपा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed