{"_id":"68725efc93aed8a18205e801","slug":"incogestion-due-to-heavy-rain-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1289489-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, बाउंड्रीवॉल, बिजली के खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, बाउंड्रीवॉल, बिजली के खंभे गिरे
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कें हुईं जलमग्न, मुहल्लों में लोगों की आवाजाही हुई मुश्किल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। झमाझम बारिश से राजधानी की सड़कें जलमग्न हो गईं। ऐशबाग में बिजली के खंभे गिर गए। बाजारखाला में कॉलोनी की जर्जर दीवार ढह गई। सड़कों व मुहल्लों में जलभराव से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई।
बारिश से पहले नाले-नालियों की सफाई, जलभराव से राहत आदि को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल से लेकर नगर आयुक्त तक ने भले ही लाख निर्देश दिए हों। लेकिन अफसरों की संजीदगी की पोल शनिवार को खुल गई। सुबह हुई झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। नाले उफनाने लगे और वाहनों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया। बारिश के चलते ऐशबाग के मोतीझील में बिजली के छह खंभे गिर गई। इससे तकरीबन पांच सौ लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वहीं बाजारखाला में कॉलोनी की जर्जर बाउंड्रीवॉल ढह गई। बिजली व टेलीकॉम के खंभे भी गिर गए।
हाइवे बन गईं नदियां
भारी बारिश के चलते शहर के अंदर के साथ-साथ हाइवे भी पानी से लबालब भर गए। शनिवार को सुलतानपुर, अयोध्या व सीतापुर हाइवे पर कई जगहों पर पानी भर गया। हाइवे नदियों जैसे हो गए, जिसमें वाहनों को चलाने में लोगों को पसीने छूट गए।
विज्ञापन
स्टेशन लबालब, ट्रैक पर पानी
चारबाग रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में शनिवार को लबालब पानी भर गया। यात्रियों को पानी से बचते हुए प्लेटफॉर्मों तक पहुंचना पड़ा। कमोबेश लखनऊ एयरपोर्ट पर भी पानी भरने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेलखंडों पर जलभराव हुआ। हालांकि, इससे ट्रेनों का संचालन बाधित नहीं हुआ।
शाखाएं टूटीं, राहगीर बचकर निकले
लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में बारिश के चलते पुराने दरख्तों की शाखाएं भी टूटीं। हालांकि, इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ। न ही कोई हादसा दर्ज किया गया। छावनी में तेलीबाग की ओर जाने वाली सड़क पर भी कुछ शाखाएं टूटीं, लेकिन इससे वाहन चालकों को कोई हानि नहीं हुई।