फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Incidentally increased the Tejas base fair, the first two Pricebanks 870 and 950 were fixed, now ...

गुपचुप बढ़ा दिया तेजस का बेस फेयर, पहले दो प्राइसबैंक 870 व 950 फिक्स था, अब...

Thu, 18 Mar 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 Mar 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Incidentally increased the Tejas base fair, the first two Pricebanks 870 and 950 were fixed, now ...
तेजस एक्सप्रेस

तेजस एक्सप्रेस का बेस फेयर बढ़ गया है और यात्रियों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। जिससे टिकट महंगा हो गया है। अचानक हुई इस वृद्धि से यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पहले जहां आईआरसीटीसी ने दो प्राइसबैंक 870 व 950 फिक्स किए थे, वहीं अब बेस फेयर बढ़कर 1080 कर दिया गया है।

विज्ञापन


देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस गत वर्ष लॉकडाउन के बाद जब शुरू हुई तो महज सोलह दिन के भीतर ही ट्रेन को यात्री नहीं मिलने की वजह से बंद कर दिया था। इसके बाद जब ट्रेन गत 14 फरवरी को दोबारा शुरू की गई तो किराया कम कर दिया गया, ताकि यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो। इसके सकारात्मक परिणाम भी मिले। पर, अब आईआरसीटीसी प्रशासन ने गुपचुप ढंग से बेस फेयर को बढ़ा दिया है। जिसे लेकर यात्रियों में रोष है। फरवरी में जब आईआरसीटीसी ने ट्रेन शुरू की तो बेस फेयर के दो प्राइसबैंड फिक्स किए थे।
विज्ञापन


इसमें शुक्रवार व सोमवार को लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली का किराया 870 रुपये तथा शनिवार व रविवार को 950 रुपये रखा गया था, जिस पर जीएसटी व डायनेमिक फेयर अतिरिक्त रूप से लगता था। लेकिन 30 मार्च से आगे की तारीखों के लिए जब यात्री तेजस का टिकट बुक करा रहे हैं तो बेस फेयर बढ़कर 1080 पहुंच गया था। यात्री एसोसिएशन अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि आईआरसीटीसी प्रशासन ने जानबूझकर यात्रियों की जेब पर कैंची चलाने के लिए बेस फेयर में वृद्धि कर दी है। जिसे यात्री हित में वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप पर ट्रेन कैंसिल
पांच अप्रैल के बाद तेजस एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्री निराश है। जब वह आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करवा रहे हैं तो उन्हें ट्रेन कैंसिल बताई जा रही है। इस बाबत आईआरसीटीसी अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन निरस्त नहीं है। क्रिस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) से बातचीत की जा रही है, ताकि इसे सही करवाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed