फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inauguration of Purvanchal Expressway: know ten big things of PM Modi speech

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण: इशारों-इशारों में साधा अखिलेश पर निशाना, जानिए पीएम मोदी के भाषण की दस बड़ी बातें

Tue, 16 Nov 2021 04:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Nov 2021 04:13 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तर प्रदेश की जनता को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा के विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Inauguration of Purvanchal Expressway: know ten big things of PM Modi speech
उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले आज पीएम मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उपहार यूपी की जनता को दिया है। पीएम मोदी यहां पर एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-130जे हरक्युलिस से पहुंचे थे। उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद उन्होंने अपने विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने इशारों-इशारों में सपा प्रमुख अखिलेश को भी निशाने पर लिया। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा-

विज्ञापन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था लेकिन आज जितना पश्चिम का सम्मान है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आज यूपी की इस खाई को पाट रहा है और यूपी को जोड़ रहा है। 
  • विज्ञापन
  • उन्होंने परिवारवाद पर भी निशाना साधा और कहा कि सुल्तानपुर के सपूत श्रीपति मिश्रा का अपमान हुआ था। परिवारवादी लोगों ने उनका जितना अपमान किया वो यूपी के लोग कभी भूल नहीं सकते।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पीएम बोले आज प्रदेश में विकास हो रहा है तो इसका सबसे अधिक लाभ हमारी बहनों-बेटियों को मिल रहा है। घर, बिजली पानी, शौचालय, रसोइ गैस मिलने से उनको सबसे बड़ी परेशानी से छुटकारा मिला है।
  • यूपी में अब कोई जातिवाद नहीं। कोई क्षेत्रवाद नहीं। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ योगी की सरकार काम कर रही है। भाजपा सरकार में जिस तरह से उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस प्रदेश बनाया जा रहा है वह आजादी के बाद पहली बार हो रहा है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे 22 हजार करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है जो कि आने वाले समय में प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के निवेश का माध्यम बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की विशेषता सिर्फ यही नहीं है कि यह 9 जनपदों को जोड़ेगा बल्कि यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को उन शहरों से भी जोड़ेगा जहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। 
  • पहले यूपी जैसे विशाल प्रदेश में एक शहर दूसरे शहर से दूर रहता था। पूर्वांचल के लोगों के लिए तो लखनऊ पहुंचना भी महाभारत जीतने जैसा होता था पर अब आवागमन बेहद आसान होगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद से ही देश के दूरदराज के इलाकों को सड़कों से जोड़ा गया है। 2017 के पहले प्रदेश में राह नहीं राहजनी होती थी। 
  • बिजली कटौती लगातार होती थी पर भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है और कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है पर अब जिस तरह से यूपी में विकास हो रहा है। यूपी का भाग्य बदलना शुरू हो गया है। पहले कितनी बिजली कटौती होती थी, कौन भूल सकता है कि यूपी में कानून व्यवस्था की क्या हालत थी, यहां मेडिकल सुविधा की क्या व्यवस्था थी।
  • पीएम मोदी ने कहा, यूपी के पूर्ववर्ती सरकारों ने पूर्वांचल के विकास पर ध्यान ही नहीं दिया। ये एक्सप्रेसवे यूपी की शान है। ये यूपी का कमाल है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को यूपी की जनता को समर्पित करते हुए अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। 
  • उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से राजनीति हुई, जिस तरह से लंबे समय तक सरकारें चलीं उसने यूपी के सर्वांगीण विकास पर ध्यान ही नहीं दिया। यूपी का यह क्षेत्र तो माफियावाद और यहां के लोगों को गरीबी के हवाले कर दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed