{"_id":"5bc35505bdec22174c7de12a","slug":"inauguration-of-kumbh-mela-during-protest-for-old-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली की हड़ताल के बीच कुंभ के आयोजन की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली की हड़ताल के बीच कुंभ के आयोजन की चुनौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kumbh mela
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के लिए पुरानी पेंशन बहाली मंच की हड़ताल के बीच कृषि कुंभ का आयोजन कराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं। जिन तिथियों में तीन दिवसीय हड़ताल का एलान किया गया है, उनमें से दो दिन कृषि कुंभ भी चलेगा।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली मंच ने 8 अक्तूबर को राजधानी में बड़े प्रदर्शन और शासन से वार्ता बेनतीजा होने के बाद 25, 26 और 27 अक्तूबर के बीच प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन
इसके लिए मंच की ओर से विशेष तैयारियां भी की जा रही हैं। ताकि, चुनावी सीजन में सरकार पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए दबाव बनाया जा सके। हालांकि, वार्ता में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और मुख्य सचिव ने नई पेंशन स्कीम की विसंगतियां दूर करने का ठोस आश्वासन दिया था, लेकिन इस पर मंच के नेता तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
उधर, 26 से 28 अक्तूबर के बीच राजधानी में भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) में कृषि कुंभ का आयोजन प्रस्तावित है। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, डेयरी, कीटनाशक, बागवानी, सब्जी बीज, मत्स्य और नर्सरी से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।
देश-विदेश के जाने-माने वैज्ञानिक और विशेषज्ञ कृषि और सहायक क्षेत्रों की समस्याओं पर पैनल डिस्कशन करेंगे। कृषि विभाग के अलावा उद्यान, मतस्य, पशुपालन समेत खेती-किसानी से संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुरानी पेंशन बहाली मंच के नेताओं का दावा है कि प्रदेशव्यापी हड़ताल में कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन और रेशम विभाग के कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। इन हालातों में शासन के अधिकारियों का भी मानना है कि आयोजन को सफल बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि शायद तब तक कोई रास्ता निकल आएगा।
हमारी हड़ताल की तिथियां तय हैं। इसको सफल बनाने के लिए हर जिले में संपर्क किया जा रहा है। हड़ताल में कृषि, उद्यान, मत्स्य और रेशम विभागों के कर्मचारी व अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। हमें इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है कि हड़ताल से कौन से कार्यक्रम प्रभावित होते हैं और कौन से नहीं। हड़ताल को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लक्ष्य के साथ ही हम आगे बढ़ रहे हैं।
- हरिकि