फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inauguration of four books of writer avadhi hari

Lucknow News: साहित्यकार अवधी हरि की चार पुस्तकों का विमोचन

Mon, 06 Oct 2025 06:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
inauguration of four books of writer avadhi hari
साहित्यकार अवधी हरि की चार पुस्तकों का विमोचन करते हास्य कवि सर्वेश अस्थाना। स्वयं
लखनऊ। प्रसिद्ध आध्यात्मिक साहित्यकार डॉ. अवधी हरि की चार पुस्तकों का विमोचन सोमवार को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के कार्यालय में हास्यकवि व सभा के प्रधान सर्वेश अस्थाना ने किया। डॉ. अवधी हरि ने तीन दर्जन से अधिक आध्यात्मिक पुस्तकों का भावानुवाद व रचना की है।
विज्ञापन

सोमवार को उनकी कृतियों कण कण में भगवान (हनुमत दोहा चालीसा), गोविंद दामोदर स्त्रोत (कृष्ण पर आधारित), माता का उपहार (दुर्गा दोहा चालीसा) और राधा कृष्ण कटाक्ष स्त्रोत का विमोचन किया गया। सर्वेश अस्थाना ने कहा कि धर्म और अध्यात्म पर लिख पाना अत्यंत कठिन है। अवधी हरि ने इन पुस्तकों को अत्यंत सरल भाषा में जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। डॉ. अवधी हरि ने कहा कि आध्यात्मिक रचना करने में मुझे विशेष आनंद मिलता है। उन्होंने कहा अभी रामचरित मानस पर कार्य चल रहा है। योगी योगेश शुक्ल के संयोजन में हुए आयोजन में सर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर सुशील श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed