{"_id":"6ae3ac60398f1b815107d281","slug":"inauguration-of-a-grove-developed-with-14000-saplings-in-bhainsora-lucknow-news-c-13-lko1096-1987651-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भैंसोरा में 14 हजार पौधों से विकसित उपवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भैंसोरा में 14 हजार पौधों से विकसित उपवन का लोकार्पण
विज्ञापन
भैंसोरा उपवन का लोकार्पण करते मंत्री सुरेश खन्ना।
लखनऊ। नगर निगम ने गोमतीनगर विस्तार से सटे भैंसोरा गांव में 6400 वर्ग मीटर क्षेत्र में उपवन विकसित किया है। बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार की मौजूदगी में इसका लोकार्पण किया। उपवन से आसपास के करीब पांच हजार परिवारों को टहलने, व्यायाम करने और परिवार के साथ समय बिताने की सुविधा मिलेगी।
नगर निगम के उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम ने बताया कि उपवन के 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से 14 हजार पौधे लगाए गए हैं। पार्क में हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवॉल, लॉन, हेज, बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए बेंच, गार्ड रूम, शौचालय, सबमर्सिबल पंप और विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गई है। यहां ओपन जिम भी बनाया गया है।
लोकार्पण के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शहर की बस्तियों में विकास कार्यों और हरियाली बढ़ाने के प्रयासों से पर्यावरण को लाभ मिलेगा। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना इन प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान वायु गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है, इसलिए पौधरोपण और हरित क्षेत्र बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, प्रभारी उद्यान नंद किशोर, उद्यान अधीक्षक शशिकांत और अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर मौजूद रहे।