फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inadequate infrastructure, rather than e-rickshaws, is primarily responsible for traffic jams.

Lucknow News: जाम के लिए ई रिक्शा कम, इंफ्रास्ट्रक्चर ज्यादा जिम्मेदार

Mon, 31 Aug 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Inadequate infrastructure, rather than e-rickshaws, is primarily responsible for traffic jams.
संवाद में मौजूद लोग।
लखनऊ। राजधानी में पिछले कुछ वर्षों में ई रिक्शों की संख्या तेजी से बढ़ी है। नागरिकों का मानना है कि शहर में चौराहों से लेकर सड़क, स्कूल-कॉलेजों, कचहरी व पर्यटन स्थलों के आसपास इनकी बड़ी तादाद से अक्सर जाम लग रहा है। इस विषय पर चर्चा करने और समाधान तलाशने के उद्देश्य से अमर उजाला ने रविवार को डालीबाग स्थित कार्यालय में संवाद का आयोजन किया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों ने बात रखी।
विज्ञापन

संवाद में ऑटो-टेंपो एसोसिएशन, ई-रिक्शा यूनियन के अलावा समाज के अलग-अलग क्षेत्रों ने जुटे लोगों ने जाम की समस्या के लिए ई रिक्शा को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराने से साफ इन्कार कर दिया। ज्यादातर लोगों का कहना था कि शहर में जाम लगने के लिए ई रिक्शा कम, इंफ्रास्ट्रक्चर ज्यादा जिम्मेदार है। ट्रैफिक नियम तोड़ना, जगह-जगह अतिक्रमण, प्रशासनिक लापरवाही, असल दोषियों पर कार्रवाई में ढिलाई, खस्ताहाल सड़कें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दूरदराज इलाकों में पहुंच न होने जैसे मुद्दों को भी वक्ताओं ने जाम के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शहर में 66 हजार से अधिक ई रिक्शे हैं। लेकिन जाम की सबसे बड़ी वजह वाहन चालकों में ट्रैफिक सेंस की कमी है। ई रिक्शे ही नहीं, चारपहिया व दोपहिया वाहनों की संख्या भी शहर में तेजी से बढ़ी है। इसके लिए वाहनों पर रोक लगाना हल नहीं है, बल्कि व्यवस्था को सुचारू करने पर जोर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मांगें भी रखी गईं
- पार्किंग की उचित व्यवस्था हो
- ई रिक्शे की आयु निर्धारित होने के साथ ही संचालन का क्षेत्र तय किया जाए
- चौराहों से 50-70 मीटर दूर ई रिक्शे खड़े हों, क्यूआर कोड का विस्तार हो
- ई-रिक्शों के ठहरावस्थल तय हों
- नाबालिगों के ई रिक्शा चलाने पर सख्ती हो
- प्रतिबंधित क्षेत्रों में ई रिक्शों का संचालन पूरी तरह से बंद हो
- एक डीएल पर एक ही ई रिक्शा पास करने की बने व्यवस्था
ये लोग रहे मौजूद
एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह, टेंपो-टैक्सी-ऑटो संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजेश राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर वर्मा, उपाध्यक्ष पीयूष वर्मा, शैलेंद्र सिंह, ई रिक्शा चालक कल्याण समिति के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, लखनऊ ई रिक्शा ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा के देवेंद्र सक्सेना, ई रिक्शा डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के ऋषि गुप्ता व अंकित जैन, अहमद हुसैन, आशीष कुमार, संगीतकार-गायिका डॉ. जया श्रीवास्तव, शिक्षक डॉ. नीरज सिंह, समाजसेवी ममता त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, रतनदीप भारती, अर्पित तलवार, राजेश सोनी, सरोज कश्यप, संगीत कलाकार आद्या श्रीवास्तव, रोमा हेमवानी, इनरव्हील क्लब अभ्युदय की अध्यक्ष मीनू कृपाल।

संवाद में मौजूद लोग।

संवाद में मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed