{"_id":"4c436d2a76006ecc361bed49880e123f","slug":"in-vrindavan-plan-land-use-change-of-200-acres","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन योजना में आपके लिए बनेंगे 10000 फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन योजना में आपके लिए बनेंगे 10000 फ्लैट
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 Jul 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में घर बनाने का सपना संजोए लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वृंदावन योजना में करीब दस हजार फ्लैट आवास विकास परिषद बनाएगा। योजना की करीब 200 एकड़ जमीन का भू-उपयोग बदलने की तैयारी है।
विज्ञापन
सेक्टर 15 की यह जमीन अभी तक व्यावसायिक उपयोग में दर्ज है। इसे बदलकर मिश्रित (आवासीय-व्यावसायिक) किया जाएगा। लैंड यूज परिवर्तन के बाद यहां पर करीब दस हजार से आवास बनेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा करीब दस हजार वर्ग मीटर जमीन पर मॉल, होटल, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स आदि बनाए जाएंगे। भू उपयेाग में बदलाव के बाद सेक्टर-15 में एक ही इमारत में आवासीय और व्यावसायिक दोनों तरह का निर्माण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
नीचे मॉल और ऊपर फ्लैट की योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। कुल मिलाकर वृंदावन योजना के सेक्टर-15 की भूमि का उपयोग बदलने केबाद रायबरेली रोड पर एक नई योजना आकार लेगी।
अभी परिषद की वृंदावन योजना में व्यावसायिक गतिविधियां न के बराबर हैं। परिषद की अपनी योजना में मॅाल, होटल और कामर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बने हैं जबकि यह योजना करीब दो दशक पुरानी है।
शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद परिषद प्रशासन ने सेक्टर-15 की जमीन का भू उपयोग बदलने की योजना बनाई है। परिषद प्रशासन का मानना है कि मेट्रो के विस्तार के बाद रायबरेली रोड वृंदावन योजना का महत्व और बढ़ेगा।
भू उपयोग बदलने के बाद जहां जमीन की मांग बढ़ेगी वहीं परिषद को मेट्रो के लिए धन उपलब्ध कराना भी आसान होगा। परिषद को मेट्रो केलिए 200 करोड़ रुपये देने हैं।
इसको देखते हुए ही परिषद ने अवध विहार व वृंदावन योजना में जमीन के रेट भी बढ़ाए थे। भू उपयेाग परिवर्तन के बाद सेक्टर-15 में करीब दस हजार मकान आवास बनेंगे।
इनमें एलआईजी व ईडब्लूएस व स्ववित्त पोषित दोनों तरह के फ्लैट बनाए जाएंगे। इससे जरूरतमंदों के लिए आवास पाना आसान होगा। आवासीय के साथ ही दस हजार वर्ग मीटर क्षेत्र का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा।