फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In UP, positivity rate 2.6 percent, 7336 new patients, 282 deaths

यूपी में पॉजिटिविटी रेट 2.6 प्रतिशत, 7336 नए मरीज, 282 की मौत

Wed, 19 May 2021 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 May 2021 08:50 PM IST
सार

यूपी में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के बीच अब पॉजिटिविटी रेट 2.6 प्रतिशत रह गया है। कोरोना पीक के समय यह दर लगभग 22 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
In UP, positivity rate 2.6 percent, 7336 new patients, 282 deaths
कोरोना वायरस: जांच कराता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के बीच अब पॉजिटिविटी रेट 2.6 प्रतिशत रह गया है। कोरोना पीक के समय यह दर लगभग 22 प्रतिशत थी। इसी के साथ बुधवार को 7336 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि 19669 संक्रमण मुक्त हो गए। संक्रमित मरीजों में से 282 की मौत हुई है।

विज्ञापन


एसीएस चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 1644849 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1502918 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 123579 एक्टिव मरीज प्रदेश में बचे हैं। इस तरह प्रदेश में बीते 19 दिनों में 1.87 लाख एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। 30 अप्रैल को प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 310783 थी। वर्तमान में प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 91.4 प्रतिशत है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में बुधवार को रिकार्ड 299327 नमूनों की जांच की गई। इसमें से 2.19 लाख ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। 123579 एक्टिव मरीजों में से 88764 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं। जो घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बाकी के मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक को भेजी गई 20 लाख कोरेाना दवा की किट
एसीएस अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की पहचान और इलाज के क्रम में बुधवार को 20 लाख दवा की किट विकास खंडों को भेजी गई हैं। अगले तीन दिनों में दवाओं की 18 लाख किट जिलों को दी जाएगी। जिनको निगरानी समिति के माध्यम से बांटा जाएगा। प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 15461910 डोज दी जा चुकी है। इसमें 12167184 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 3294726 लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। 18 से 45 वर्ष के 638746 लोगों का टीकाकरण किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed