{"_id":"6acfef63e812b888ef08caeb","slug":"in-the-south-zone-12-female-students-took-on-the-responsibilities-of-police-officers-for-a-day-lucknow-news-c-13-lko1070-1965975-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साउथ जोन में 12 छात्राओं ने एक दिन संभाली पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साउथ जोन में 12 छात्राओं ने एक दिन संभाली पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी
Thu, 15 Oct 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
साउथ जोन में 12 छात्राओं ने एक दिन संभाली पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी।
लखनऊ। मिशन शक्ति के छठे चरण के तहत बुधवार को साउथ जोन में 12 छात्राओं को एक दिन के लिए पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें दो छात्राओं ने डीसीपी और एडीसीपी की भूमिका निभाई, जबकि अन्य छात्राओं को जोन के 10 थानों का प्रभारी बनाया गया।
डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक ने बताया कि श्रीकृष्ण दत्त एकेडमी डिग्री कॉलेज में बीएफए द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा रिया कुमार को एक दिन के लिए डीसीपी बनाया गया। इसी कॉलेज में कक्षा 11 की 16 वर्षीय छात्रा अवंतिका वर्मा को एडीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई। एचजे इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा अदिति अवस्थी को सुशांत गोल्फ सिटी थाने का प्रभारी बनाया गया। पंचशील शांति निकेतन, हरदोइया इंटर की छात्रा आयुषी शुक्ला ने नगराम थाने की जिम्मेदारी संभाली। सत्यनारायण तिवारी विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा रितिका श्रीवास को निगोहां थाने का प्रभारी बनाया गया। न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, मोहनलालगंज की कक्षा सात की छात्रा आध्या मिश्र को मोहनलालगंज कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। लखनऊ पब्लिक स्कूल, बंथरा की कक्षा 11 की छात्रा संस्कृति जायसवाल को बंथरा थाने का प्रभारी बनाया गया। लाला गणेश डिग्री कॉलेज की बीए छात्रा विजय लक्ष्मी ने गोसाईंगंज थाने की जिम्मेदारी संभाली, जबकि एसकेडी की इंटर की छात्रा दिव्यांशी सिंह को पीजीआई थाने का प्रभारी बनाया गया। सेंट थॉमस स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा आकांक्षा को सरोजनीनगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, इंक्राइड पुष्पा श्रीराम एकेडमी की कक्षा 11 की छात्रा आकांक्षा मिश्रा और पॉलीटेक्निक की द्वितीय वर्ष की छात्रा समीक्षा मिश्र को कृष्णानगर थाने का प्रभारी बनाया गया।
इन जानकारियों से छात्राएं हुईं रूबरू
छात्राओं ने थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, जनरल डायरी (जीडी) कार्यालय और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनशिकायतों के निस्तारण और यातायात प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों और महिला अपराधों की रोकथाम के उपायों से भी अवगत कराया गया।