{"_id":"600dd0e7e08a2c051c3d939f","slug":"in-the-second-phase-18-lakh-frontline-employees-will-be-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 18 लाख फ्रंटलाइन कर्मचारियों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 18 लाख फ्रंटलाइन कर्मचारियों को लगेगा टीका
Mon, 25 Jan 2021 01:26 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में 18 लाख फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगेगा। इनकी डाटा फीडिंग का काम शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन बल, जेल कर्मचारी, सिविल डिफेंस व नगर निगम के लोगों का डाटा विभागों से मांगा है। इसे कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
दूसरे चरण में तीन से पांच टीकाकरण टीम के ऊपर एक मेडिकल ऑफिसर को निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर को टीमों का आवंटन क्षेत्र और दूरी के हिसाब से होगा। इस चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलावा अन्य सरकारी विभागों के भवनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें ब्लॉक कार्यालय, पुलिस स्टेशन, नगर निगम के कार्यालय व स्कूल भवनों को भी टीकाकरण केंद्र बनाया जा सकता है।