{"_id":"68cc743f182a13605d0539bf","slug":"in-the-opd-of-the-civil-hospital-a-patient-beat-up-a-ward-boy-lucknow-news-c-13-knp1050-1390583-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिविल अस्पताल की ओपीडी में तीमारदार ने वार्ड बाॅय को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिविल अस्पताल की ओपीडी में तीमारदार ने वार्ड बाॅय को पीटा
Fri, 19 Sep 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल की ओपीडी में तैनात वार्ड बॉय की बृहस्पतिवार दोपहर तीमारदारों ने पिटाई कर दी। तीमारदार अपने मरीज को पहले दिखाने की बात पर अड़े थे। अस्पताल प्रशासन ने वार्ड बॉय का मेडिकल कराकर हजरतगंज पुलिस को तहरीर दी है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
सिविल अस्पताल की ओपीडी के कमरा नंबर 24 में बुधवार दोपहर 12 बजे के बीच कुछ युवक अपने मरीज को दिखाने के लिए गए थे। कमरे के बाहर वार्ड बॉय अर्जुन सिंह ड्यूटी पर थे। कमरे के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच युवक अपने मरीज को लेकर अंदर जाने लगा तो वार्ड बॉय ने उन्हें रोक लिया। इस पर तीमारदार वार्ड बॉय से भिड़ गया। ओपीडी के बाहर हंगामा होने लगा। इससे डॉक्टर ओपीडी से बाहर आ गए। उस वक्त तीमारदार वहां से चले गए। करीब आधे घंटे बाद तीमारदार कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचे। वार्ड बॉय को देखते ही सभी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होता देख दूसरे कर्मचारी भी एकजुट होने लगे। इसी बीच मौका पाकर आरोपी भाग गए।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश ने बताया कुछ तीमारदार अपने मरीज को दिखाने पहुंचे थे। बिना लाइन के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। वार्ड बॉय ने भीड़ के बीच अंदर भेजकर इलाज कराया था। बाद में युवकों ने आकर वार्ड बॉय को बुरी तरह पीटा।