फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the name of investigation, formality is done, officers are busy suppressing the disease.

Lucknow News: जांच के नाम पर खानापूर्ति, बीमारी दबाने में जुटे अफसर

Tue, 17 Mar 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
In the name of investigation, formality is done, officers are busy suppressing the disease.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र में हेपेटाइटिस-बी का संक्रमण फैलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग समाधान निकालने के बजाय मामले पर पर्दा डालने में जुटा है। आलम यह है कि केजीएमयू की जांच में चार मरीजों के संक्रमित मिलने के बावजूद विभाग ने उनके परिजनों या संपर्क में आए लोगों की अनिवार्य स्क्रीनिंग शुरू नहीं की है। इससे बीमारी के और अधिक फैलने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन


24 फरवरी को रहीमाबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 19 लोगों ने खून दिया था। बलरामपुर अस्पताल और लोहिया संस्थान में हुई आईडी-नैट तकनीक की जांच में इन सभी के नमूनों में संक्रमण के संकेत मिले। इसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश पर केजीएमयू में दोबारा जांच कराई गई, जिसमें चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रोटोकॉल के अनुसार, ऐसे मरीजों के परिवार के हर सदस्य की गहन जांच होनी चाहिए, जो अब तक नहीं हुई।
विज्ञापन


रैपिड जांच की खानापूर्ति पर सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल आंकड़ों को छिपाने के लिए रैपिड टेस्ट का सहारा ले रहा है। हाल ही में 54 लोगों की रैपिड जांच कर उन्हें निगेटिव घोषित कर दिया गया, जबकि विशेषज्ञ स्वयं मानते हैं कि हेपेटाइटिस-बी की शुरुआती अवस्था में रैपिड टेस्ट पूरी तरह विश्वसनीय नहीं होता। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि संक्रमित मरीजों के परिजनों की जल्द जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed