{"_id":"5f216cfa8ebc3e9ff02e76ad","slug":"in-the-name-of-getting-a-job-in-secretariat-gang-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Wed, 29 Jul 2020 06:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
हजरतगंज पुलिस ने मंगलवार को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने जीपीओ पार्क के पास से दबोच लिया। जालसाज अमित शुक्ला के पास से सचिवालय के कई पदों के फर्जी नियुक्ति पत्र, कूटरचित प्रवेश पास, परिचय पत्र, स्टाम्प पेपर बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह चलाता है।
प्रदेश के विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का लालच देकर बेरोजगार युवकों को जाल में फंसाता है। एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया, कन्नौज के सतौरा गांव निवासी रिंकू ने तहरीर दी थी कि अमित शुक्ला नाम के युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पद के हिसाब से करते थे ठगी
जालसाज ने समूह ग और घ में नौकरी दिलाने के नाम पर दो से पांच लाख तक की वसूली की। बेरोजगारों को सचिवालय के आसपास की कैंटीन में बैठाकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जालसाजों का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला है।