फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the fourth phase 152 candidates will be contested for 13 seats

चौथे चरण की 13 सीटों पर 152 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा, चार ने नाम वापस लिए

Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
In the fourth phase 152 candidates will be contested for 13 seats
चुनाव आयोग, उत्तर प्रदेश - फोटो : facebook

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 152 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन केवल 4 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान छोड़ने का फैसला किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि शुक्रवार को शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रूखाबाद और इटावा से 1-1 प्रत्याशी ने नाम वापस लिए।

विज्ञापन


लू ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद शाहजहांपुर में 14 प्रत्याशी, खीरी में 15, हरदोई में 11, मिश्रिख (हरदोई) में 13, उन्नाव में 9, फर्रूखाबाद में 9, इटावा में 13, कन्नौज में 10, कानपुर (कानपुर नगर) में 14, अकबरपुर (कानपुर) में 14, जालौन में 5, झांसी में 11 तथा हमीरपुर में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे। चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। 
विज्ञापन


जितिन प्रसाद और उपेन्द्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया
लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण में अवध की 14 सीटों पर शुक्रवार को 23 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। धौरहरा से कांग्रेस उम्मीदवार जितिन प्रसाद और बाराबंकी से भाजपा उम्मीदवार उपेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य दलों के उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू बताया कि शुक्रवार को धौरहरा से 2, सीतापुर से 3, मोहनलालगंज से 2, लखनऊ से 6, अमेठी से 2, बांदा से 2, फतेहपुर से 2, कौशाम्बी से 1, बाराबंकी से 2 और फैजाबाद से 1 प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शुक्रवार को धौरहरा से कांगेस के जितिन प्रसाद और बीएसपी के अरशद अहमद सिद्दीकी ने नामांकन दाखिल किया। सीतापुर से कांग्रेस के कैसर जहां, बांदा से कांग्रेस के बाल कुमार पटेल उर्फ राजकुमार, बाराबंकी से सपा के राम सागर तथा भाजपा के उपेन्द्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

निसाघन में 7 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
निघासन विधानसभा उप चुनाव में सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed