फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Sun, 22 Feb 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
in the city today
कार्यकारिणी बैठक
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी बैठक नगर निगम मुख्यालय में सुबह 11 बजे।

संक्षिप्त पुनरीक्षण

सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक।

शुभारंभ

आईबीएम एआई टेक की ओर से कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुशांत गोल्फ सिटी स्थित आईबीएम ऑफिस के प्लेटिनम मॉल में शुभारंभ करेंगे दोपहर 2:30 बजे।


रैली

एनिमल राइट्स संस्था की ओर से पशुओं के समर्थन में पिंजरा तोड़ रैली 1090 से लोहिया पार्क तक दोपहर 2 बजे।

शोभायात्रा

श्याम ज्योत मंडल की तरफ से श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा तिलकनगर पार्क से सुबह 11 बजे से।

सम्मान

बीएमएन सेवा संस्थान की संगोष्ठी व समारोह में सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राम मनोहर मिश्र का हिंदी संस्थान में सम्मान 3 बजे।

चौपाल

कथा सम्राट अमृत लाल नागर की पुण्य स्मृति को समर्पित लोक संस्कृति शोध संस्थान की 83वीं लोक चौपाल, पन्नालाल धर्मशाला बान वाली चौक में सुबह 10:30 बजे।

विमोचन

लखनऊ बायोस्कोप की ओर से पुस्तक ‘एवरी लास्ट गर्ल : ए जर्नी टू एजुकेट इंडिया'''' एवं फॉरगॉटन डॉटर्स’ का विमोचन व लेखिका सफीना हुसैन और प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के बीच वार्ता सीआईआई ऑफिस के ज्ञान हाल में शाम 6 बजे।
विज्ञापन


महाधिवेशन

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन का गांधी भवन सभागार में महाधिवेशन दोपहर 12 बजे से।

बैठक

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से गांधी भवन सभागार में प्रांतीय बैठक सुबह 11 बजे।

व्याख्यान

राज्य संग्रहालय की ओर से कला अभिरुचि पाठयक्रम में बीएचयू की प्रोफेसर ऊषा रानी तिवारी का व्याख्यान संग्रहालय के सभागार में दोपहर 2 बजे।

प्रतियोगिता

नगर निगम की तरफ से पुष्प प्रदर्शनी व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण महानगर स्थित डॉ. एससी राय पार्क में शाम 4 बजे।

सम्मेलन

लोक जागरण मंच की ओर से हिंदू भाईचारा सम्मेलन अवध शिल्पग्राम में सुबह 10 बजे से।

कार्यशाला

केजीएमयू की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में कार्यशाला सुबह 10 बजे से।

फैशन शो

लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड की ओर से उम्मीद की उड़ान फैशन शो महानगर के गोल्डेन एपल होटल में सुबह 11:30 बजे।

वार्षिकोत्सव

कालीचरण पीजी कॉलेज की तरफ से वार्षिकोत्सव महाविद्यालय परिसर में दोपहर 12:30 बजे।

प्लांट मीट

हरियाली अड्डा की ओर से प्लांट मीट बेगम हजरतमहल पार्क में दोपहर 3:30 बजे से।

नाटक

अनुकृति रंगमंडल कानपुर की ओर से हिंदी नाटक ''''सच कहें तो'''' की प्रस्तुति राय उमानाथ बली आडिटोरियम में शाम 5:30 बजे।

प्रतियोगिता

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से पांचवीं इंटर-हॉस्टल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के आयोजन विश्वविद्यालय के सुभाष हॉल में सुबह 10 बजे से।
संवाद
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ अभिनेता संजय दत्त का रोड शो, पर्यावरण वीरों का सम्मान, युवा संवाद बंगला बाजार में दोपहर 12:30 बजे।

खेल

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 11 बजे से।

नेशनल शुआई जिआओ (चीनी कुश्ती) चैंपियनशिप केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हाॅल में सुबह 11 बजे से।

आर्मी कमांडर कप रेस का आयोजन लखनऊ रेसकोर्स में दोपहर एक बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed