{"_id":"67fac9ea8ac9ffa2fb063283","slug":"in-the-case-of-death-of-an-employee-of-a-private-company-a-case-has-been-filed-against-his-wife-and-two-sons-on-the-charge-of-murder-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1155055-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत मामले में पत्नी व दो सालों पर हत्या के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत मामले में पत्नी व दो सालों पर हत्या के आरोप में केस
Sun, 13 Apr 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत मामले में पत्नी व दो सालों पर हत्या के आरोप में केस
लखनऊ। जानकीपुरम के मड़ियांव गांव निवासी गौरव अवस्थी (28) की मौत के मामले में उनकी पत्नी अर्चना और दो सालों मोहित व शुभम के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मृतक के पिता विनोद अवस्थी ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। फिलहाल जांच की जा रही है।
मूलरूप से सीतापुर के गंगापुर उल्फातराय निवासी विनोद के अनुसार, बेटा गौरव, पत्नी अर्चना और दो बच्चों के साथ मड़ियांव गांव के जानकी विहार कॉलोनी में किराये पर रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। 30 मार्च को गौरव ने रात 11:30 बजे फोन कर बताया कि पापा मुझे बचा लो। पत्नी अर्चना, साला मोहित व शुभम मिलकर मुझे जान से मार देना चाहते हैं। यह सुनकर वह गांव से चल दिए। रास्ते में पता चला कि गौरव की मौत हो गई है। आरोप है कि उनका इंतजार किए बगैर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।