{"_id":"6861a3ea4e2a37821601fb2a","slug":"in-the-capital-fearless-criminals-robbed-three-women-including-the-wife-of-a-private-secretary-in-one-and-a-half-hours-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1271738-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने डेढ़ घंटे में निजी सचिव की पत्नी सहित तीन महिलाओं को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने डेढ़ घंटे में निजी सचिव की पत्नी सहित तीन महिलाओं को लूटा
विज्ञापन
लखनऊ। बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने शहर में शनिवार सुबह महज डेढ़ घंटे में तीन महिलाओं से चेन और कान की बाली लूट ली। पहली वारदात कृष्णानगर, दूसरी गोमतीनगर और तीसरी विकासनगर इलाके में हुई। पुलिस ने तीनों मामलों में लूट का केस दर्ज किया है। फुटेज की मदद से लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
सुबह 5 बजे पहली वारदात
कृष्णानगर के गीतापल्ली निवासी सचिवालय में तैनात निजी सचिव बिजन कुमार सिंह की पत्नी सुरुचि सिंह सुबह पांच बजे जॉगिंग पर निकली थीं। तुलसी पार्क के पास एक बाइक सवार दो लुटेरे उनके गले से सोने की चेन लूटकर भागने लगे। सुरुचि सिंह हिम्मत दिखाई और चेन को कस पर पकड़ लिया, लेकिन लुटेरों ने झटका देकर आधी चेन तोड़ ली और उसे लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को इधर-उधर तलाशा, लेकिन उनका पता नहीं चला। एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कुछ अहम सुराग मिले हैं।
सुबह 5:50 बजे दूसरी वारदात
गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी पद्मा पांडेय सुबह करीब 5.50 बजे पूजा के लिए फूल लेने घर से निकली थीं। इस बीच एक बाइक सवार दो लुटेरे उनके पास पहुंचे। एक लुटेरे ने उनसे मनोज पांडेय चौराहे का रास्ता पूछा। पद्मा रास्ता बताने लगीं तभी एक लुटेरे ने उनके गले से सोने की चेन लूटी और बाइक सवार साथी संग भाग निकला। पद्मा ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन लोगों के एकत्र होने से पहले ही लुटेरे भाग चुके थे। एसीपी गोमतीनगर ब्रज नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस को लुटेरों की फुटेज मिली है, लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
सुबह 6:30 बजे तीसरी वारदात
विकासनगर के 839 जानकीपुरम मोहल्ले में रहने वाले महेंद्र प्रताप जायसवाल की घर में ही परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े छह बजे उनकी मां दुकान पर बैठी थीं। इस बीच एक बाइक सवार दो लुटेरे वहां पहुंचे। एक लुटेरा बाइक से उतरकर दुकान पहुंचा और पान मसाला मांगा। महेंद्र की मां जैसे ही उसे पान मसाला देने लगीं, लुटेरे ने उनके कान की बाली लूट ली और बाइक सवार साथी संग भाग निकला। बाली छीनने जाने से महेंद्र की मां के कान में चोट भी लगी। एसओ विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।