फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In some places, people are unloading goods from tractor-trolleys; elsewhere, makeshift boats have become a lifeline.

Lucknow News: कहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान निकाल रहे लोग, कहीं जुगाड़ की नाव बनी सहारा

Sat, 10 Oct 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
In some places, people are unloading goods from tractor-trolleys; elsewhere, makeshift boats have become a lifeline.
गोमती की बाढ़ और पानी निकालने के लिए लगे पंप।
लखनऊ। घर में घुटनों तक पानी भरा है। सड़कें डूबी हैं और गलियों में आवागमन के साधन कम पड़ रहे हैं। ऐसे में फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी गृहस्थी बचाने की है। शुक्रवार को दिनभर कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान निकालता दिखा तो कोई नाव के सहारे घर तक पहुंचने की जुगत में लगा रहा। परिवारों के ज्यादातर सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है, लेकिन घरों में बचा सामान निकालने की चिंता लोगों को चैन नहीं लेने दे रही। ऊपर से चोरी का डर और बिजली-पानी का संकट परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

चौबे डेरी निवासी सुमन, रमन का घर भी बाढ़ के पानी में डूबा है। उन्होंने प्रीति नगर में किराये का मकान लिया है। परिवार के ज्यादातर सदस्यों को वहां शिफ्ट कर दिया है। अब वह खुद ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर का जरूरी सामान निकालकर ऊंचे स्थान पर पहुंचा रहे हैं। इलाके में ऐसे कई परिवार दिखाई दिए, जो अपने स्तर पर गृहस्थी बचाने में जुटे थे। घर पूरी तरह खाली नहीं किए गए हैं। लोगों का कहना है कि कुछ घरों में चोरी की घटनाओं के बाद परिवार के कुछ सदस्यों को घरों की निगरानी के लिए वहीं रुकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रात में चोरी के डर से नहीं आ रही नींद
मौर्या मार्केट के पास मिले रामू ने बताया कि पिछले कई दिनों में चोर कुछ घरों में हाथ साफ कर चुके हैं। बाढ़ चौकी के पास मिले सिविल डिफेंस के सुधीर कुमार तिवारी ने भी बताया कि रात में नाविक जब नाव खड़ी कर चले जाते हैं तो कुछ युवक चोरी-छिपे नाव ले जाकर घरों से सामान निकालते हैं। अंधेरे में पहचानना भी मुश्किल होता है कि कौन सामान निकाल रहा है और कौन चोरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से बिजली गुल, नाव का इंतजार
फैजुल्लागंज के कृष्ण लोक नगर में तीन दिन से बिजली नहीं है। पानी की समस्या से जूझ रहे कुछ लोग रोजाना एक हजार रुपये किराये पर जनरेटर लेकर काम चला रहे हैं। गणेश विहार कॉलोनी में सरकारी नाव के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में कई लोगों ने जुगाड़ से नाव तैयार की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed