फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in riots we does not diffrenciate people on caste basis

अब भी अड़े अखिलेश, फिर मीडिया पर सवाल

Mon, 13 Jan 2014 11:47 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jan 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
in riots we does not diffrenciate people on caste basis

मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगा पीड़ितों से कभी भी उनकी सरकार ने धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। इसके बावजूद मीडिया में यही प्रचारित किया गया कि सरकार मुजफ्फरनगर में मुसलमानों की मदद कर रही है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगों पर राजनीति हो रही है। कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि वहां से राहत कैम्प खत्म हों। इसमें राजनैतिक दल, मीडिया घराने व एनजीओ के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सैफई महोत्सव पर हमेशा से उंगली उठती रही है। सैफई में जब हवाई पट्टी बनाई जा रही थी तब कहा गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। उन्होंने कहा कि सपा की हर योजना पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विचार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग की 1153 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण के दौरान मीडिया से साझा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पिटारा खोला।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग की 1153 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर आशा, एएनएम व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मोबाइल फोन व सिम भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जितना काम पिछले दो सालों में हुआ है उतना काम पहले किसी भी सरकार में नहीं हुआ। रोगियों के लिए 108 एंबुलेंस सेवा काफी मददगार साबित हो रही है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार जनता का पैसा जनता को ही वापस कर रही है। जितने विकास के काम इस सरकार में हुए उतने पहले कभी नहीं हुए।

किसान, मजदूर, युवा व महिलाओं के साथ ही सभी के लिए सरकार काम कर रही है। लैपटॉप, कन्या विद्याधन, पुल, सड़क, फ्लाईओवर जितने बन रहे हैं कभी नहीं बने।

लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना हो या फिर आईटी सिटी बसाने की योजना, यह सब हमारी ही सरकार की देन है।

1.44 लाख बांटे जाएंगे मोबाइल
मुख्यमंत्री ने रविवार को आशा, एएनएम व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मोबाइल फोन व सिम कार्ड वितरित किया गया। प्रदेश में सभी 1,44,215 आशा, एएनएम व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मोबाइल व सिम दिए जाएंगे।

इसके जरिये आशा व एएनएम की पहुंच घर-घर तक बढ़ाने की मंशा है। हर माह इन्हें 99 रुपये का टॉक टाइम भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में स्मार्ट फोन भी दिए जाएंगे।

अस्पतालों में 7012 बेड बढ़ जाएंगे
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कुमार ने कहा कि 114 नई योजनाओं का शिलान्यास हुआ है उससे 6452 बेड और बढ़ जाएंगे। जबकि 49 योजनाओं का लोकार्पण हुआ है उससे भी 560 बेड बढ़ जाएंगे।


स्वास्थ्य सेवाओं के संसाधनों में यह ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, नितिन अग्रवाल, मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed