फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In Raebareli, a young man killed his father by hitting him with a hammer

Lucknow News: रायबरेली में युवक ने हथौड़े से वार कर की पिता की हत्या

Fri, 17 Jan 2025 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
In Raebareli, a young man killed his father by hitting him with a hammer
पिता की हत्या का आरोपी बेटा।
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के इकछनिहा मजरे सराय मोहम्मद शरीफ गांव में बुधवार रात बेटे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर सूरत भाग रहे आरोपी को भदोखर पुलिस व एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से उन्नाव जिले से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पिता की हत्या करने की बात कुबूल कर ली है। भदोखर थाना क्षेत्र के इकछनिया मजरे सराय मोहम्मद शरीफ गांव निवासी कल्लू (60) पुत्र हरछठ बुधवार रात खाना खाने के बाद गांव के पास ही खेत की रखवाली के लिए चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह खेत में उसकी लाश मिली। उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। सूचना पर भदोखर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की पत्नी शिवकली की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। ग्रामीणों से बातचीत के बाद शक के आधार पर मृतक के बेटे सुरेंद्र का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन उन्नाव-लखनऊ के बीच मिली। मां शिवकली ने बात की तो सुरेंद्र ने सूरत में होने की बात बताई। आशंका होने पर एसओ भदोखर दयानंद तिवारी व एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा की टीमों ने उन्नाव पहुंचकर आरोपी सुरेंद्र को दबोच लिया।
विज्ञापन

एएसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र ने पिता कल्लू की हत्या करने का अपराध कुबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह सूरत में रहता है। बुधवार सुबह 10 बजे प्रयागराज पहुंचा था। संगम में स्नान करने के बाद शाम करीब चार बजे बाबूगंज पहुंचकर डेढ़ सौ रुपये में हथौड़ा खरीदा। बस से देर शाम मुंशीगंज पहुंचने के बाद पैदल ही गांव पहुंचा। उसे पहले से पता था कि पिता रात में खेत में ही सोते हैं। देररात करीब तीन बजे वह खेत पहुंचा और हथौड़े से तीन बार वार कर पिता की हत्या कर दी। घर व गांव में किसी को पता न चले। इसके लिए तड़के ही सूरत के लिए जाने लगा और उन्नाव में दबोच लिया गया।
विज्ञापन

इनसेट
बचपन से ही मारते थे, पका खाना भी फेंक देते थे पिता
पिता के हत्यारोपी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिता बचपन से ही पैसे नहीं देते थे। मारते-पीटते थे। मां खाना पकाती थी तो उसे भी फेंक देते थे। भाभी के चक्कर में हम लोगों को प्रताड़ित करते थे। सारी कमाई भाभी को ही देते थे। तीन बीघे जमीन भी उन्हीं को देना चाह रहे थे। यह सब बताते समय उसकी आंखें डबडबा आईं। पिता की हत्या करने पर उसे गम भी है, लेकिन बोला-मजबूरी थी। ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक हथौड़ा मारा तो पिता चिल्लाए, दूसरे पर शांत
आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि वह पैदल ही खेत पहुंचा। करीब तीन बजे खेत में सो रहे पिता के सिर पर पहला हथौड़ा मारा तो वह चिल्लाए। इसी दौरान दूसरा वार सिर पर कर दिया तो वह शांत हो गए। उसने एक-एक कर तीन वार किए। इस दौरान शोर सुनकर कुत्ते भौंकने लगे तो खेतों से होते हुए मौके से भाग निकला।
इनसेट
छह माह पहले ही बना लिया था हत्या का मन
सुरेंद्र अपने पिता की आदतों से इतना आजिज हो गया था कि उसने छह माह पहले ही उनकी हत्या का मन बना लिया था। उसने सोचा कि गांव में रहते हुए हत्या करेगा तो लोगों को शक हो जाएगा। ऐसे में रातोंरात सूरत से आकर हत्या करने की ठानी।

इनसेट
एसओजी और भदोखर थाने की पुलिस ने हत्याकांड का तुरंत खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। टीम को पुरस्कार दिया जाएगा। यह पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर था, क्योंकि मृत किसान की गांव में किसी से भी रंजिश भी नहीं थी।
डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed