फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in queen merry one day before also tried to steal child

क्वीनमेरी में एक दिन पहले भी बच्चा चोरी का हुआ था प्रयास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
in queen merry one day before also tried to steal child
लखनऊ। क्वीनमेरी अस्पताल से रविवार देर शाम बच्चा चोरी करने वाली महिला पिछले दो दिन से मौके की तलाश में अस्पताल में ही घूम रही थी। पुलिस की पड़ताल में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बच्चा चोरी करने वाली महिला कई दिन से अस्पताल में आ-जा रही थी। हैरत की बात है कि महिला बिना किसी मकसद के अस्पताल में जगह-जगह भटककर अपना शिकार तलाशती रही और अस्पताल के अधिकारियों-कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। अस्पताल प्रशासन की इसी लापरवाही के चलते महिला ने शनिवार को एक बच्चे को उठा लिया। वह उसे लेकर सीढ़ियों से उतर रही थी कि बच्चे के पिता आ गए। उन्होंने अनजान महिला की गोद में अपना बच्चा देखा तो हैरान हो गए। महिला से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने बिना घबराए कहा कि बच्चा रो रहा था इसलिए उसे बहलाने के लिए गोद में उठा लिया। उसने बच्चा चुपचाप वापस कर दिया और वहां से चली गई। मालूम हो कि क्वीनमेरी में हरदोई के पिहानी निवासी जगदीश की पत्नी ममता ने एक बच्चे को जन्म दिया था। रविवार देर शाम ममता का बच्चा लेकर एक महिला लापता हो गई थी। जगदीश ने चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। पिछले गेट से निकली, चरक चौराहे पर किया रिक्शा पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार देर शाम बच्चा चोरी करके महिला अस्पताल के पिछले दरवाजे से बाहर निकली थी। वह पैदल ही चरक चौराहे तक गई और वहां से रिक्शा किया। बच्चा लेकर महिला रिक्शे से नेताजी सुभाष मार्केट तक गई और फिर रिक्शा वापस मुड़वाकर रूमी गेट चौकी के पास आ गई। वहां से महिला डालीगंज स्थित पुलिस ऑफिस की तरफ चली गई। पुलिस ऑफिस के पीछे जवाहरनगर इलाके में वह रिक्शे से उतरी और रिक्शा चालक को 70 रुपये दिए। जवाहरनगर के एक मेडिकल स्टोर से बच्चे के लिए खरीदा दूध बच्चा चोर करने वाली महिला पुलिस ऑफिस के पीछे जवाहरनगर की घनी बस्ती में एक मेडिकल स्टोर पहुंची और वहां सबसे अच्छी क्वालिटी का दूध खरीदा। महिला की तलाश करते हुए पुलिस मेडिकल स्टोर संचालक के पास पहुंची। उसने पूछताछ में बताया कि एक बुरखा पहने महिला दुधमुंहा बच्चा लेकर आई थी और सबसे अच्छा दूध मांगा था। बातचीत में पढ़ी-लिखी व सभ्य लग रही थी महिला मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि महिला का चेहरा नकाब से ढका था, इसलिए वह उसे पहचान नहीं सका। हालांकि, बातचीत में वह पढ़ी-लिखी और अच्छे घर की लग रही थी। उसके पास एक हैंडबैग भी था जो ब्रांडेंड कंपनी का लग रहा था। जवाहरनगर में डेढ़ दिन रही, फिर गायब हो गई पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चा चोर महिला जवाहरनगर इलाके में करीब डेढ़ दिन तक रही। मंगलवार सुबह वह वहां से निकल गई थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि महिला ई-रिक्शा से शहीद स्मारक तक गई। फिर वहां से वह लिंब सेंटर तिराहा पहुंची। इसके बाद वह कहां गई? इस बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed