फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In place of the dead farmer, another youth was made to stand and the land was registered

Lucknow News: मृत किसान के स्थान पर दूसरे युवक को खड़ा कर जमीन की कराई रजिस्ट्री

Tue, 08 Jul 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
In place of the dead farmer, another youth was made to stand and the land was registered
लखनऊ। काकोरी के फूलबाग निवासी अंकुल ने जालसाजों पर उनके 50 साल पहले मृत परबाबा जंगली के स्थान पर दूसरे युवक को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर काकोरी पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अंकुल के मुताबिक उनके परबाबा के पास करोड़ों की जमीन थी। मृत्यु से पहले वह जमीन की वसीयत किसी के नाम नहीं कर गए थे। इसी का फायदा उठाकर जिलानी कस्बा निवासी कुलदीप कुमार रावत, शिबू व ठाकुरगंज निवासी बास ने सांठगांठ कर परबाबा की जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार करा लिए। फिर उनके स्थान पर दूसरे युवक को खड़ा कर एक अप्रैल 2016 को अपने नाम उनकी वसीयत करा ली। इसके बाद 24 मई 2023 को तीनों व उनके अज्ञात साथियों ने कूटरचित दस्तावेजों पर परबाबा के हस्ताक्षर कर जमीन रजित राम को बेच दी। अंकुल को पता चला कि कूटरचित रजिस्ट्री पर उनके परबाबा के स्थान पर दूसरे की फोटो लगी थी। इतना ही नहीं उनके हस्ताक्षर भी थे, जबकि परबाबा अंगूठा लगाते थे। अंकुल का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों का विरोध किया तो वे उनकी व परिवार की हत्या की धमकी देने लगे। ऐसे में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed