फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In Lucknow North, the maximum number of votes of half the population were cut.

Lucknow News: लखनऊ उत्तर में सबसे ज्यादा कटे आधी आबादी के वोट

Tue, 14 Apr 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
In Lucknow North, the maximum number of votes of half the population were cut.
निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी है मतदाता सूची।
लखनऊ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी मतदाता सूची में जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 4,12,835 महिला मतदाता कम हो गए हैं। आधी आबादी पर सबसे बड़ा असर लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां पहले 2,33,762 महिला मतदाता थीं। एसआईआर के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 67,530 महिला मतदाताओं के नाम कट गए। इसके चलते अब यहां महिला मतदाताओं की संख्या 1,66,232 रह गई हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, महिला मतदाताओं में गिरावट का असर खासकर शहरी विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिला है। सरोजनीनगर, लखनऊ पूर्व और लखनऊ कैंट जैसे शहरी क्षेत्रों में भी महिला मतदाताओं के संख्या घटी है। मलिहाबाद और मोहनलालगंज जैसे ग्रामीण क्षेत्रों का भी यही हाल है, हालांकि यहां महिलाओं की कमी पुरुषों के मुकाबले अधिक दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विधानसभावार महिला मतदाता
विस क्षेत्र पहले अब कमी
लखनऊ उत्तर 2,33,762 1,66,232 67,530

सरोजनीनगर 2,81,006 2,17,029 63,977

लखनऊ पूर्व 2,21,107 1,57,567 63,540

लखनऊ कैंट 1,72,186 1,17,379 54,807

लखनऊ सेंट्रल 1,76,644 1,28,882 47,762

लखनऊ पश्चिम 2,20,312 1,83,810 36,502

बख्शी का तालाब 2,33,382 1,98,216 35,166

मोहनलालगंज 1,69,792 1,46,835 22,957

मलिहाबाद 1,71,838 1,51,244 20,594

थर्ड जेंडर: लखनऊ पश्चिम में सबसे अधिक कटे नाम
लखनऊ। एसआईआर के बाद थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा गिरावट लखनऊ पश्चिम में हुई, जहां संख्या 32 से घटकर 17 रह गई है। लखनऊ पूर्व और मोहनलालगंज में नौ-नौ, लखनऊ उत्तर में आठ, सरोजनीनगर में पांच, मलिहाबाद में तीन और लखनऊ कैंट में एक नाम कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed