{"_id":"610308158ebc3e587d73b6c8","slug":"in-fisher-s-net-found-his-mother-s-deadbody-lucknow-news-lko589080675","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआरे ने फेंका जाल, मछली की जगह फंसी मिली मां की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुआरे ने फेंका जाल, मछली की जगह फंसी मिली मां की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मलिहाबाद के रहीमाबाद के बेतहा नाले में रुसेना गांव के निवासी मछुआरे रामविलास ने मछली पकड़ने के लिए बुधवार रात को जाल बिछाया था। बृहस्पतिवार सुबह जब उसने नाले के पास पहुंचकर जाल खींचा तो उसमें मछली की जगह उसकी मां रामकली (70) का शव फंसा मिला। राम विलास ने बताया कि उसकी मां बुधवार रात को नाले के पास स्थित खेत में सब्जी की रखवाली करने के लिए गई थी। रामविलास ने मां की हत्या कर नाले में शव फेंकने की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मलिहाबाद के रहीमाबाद के रुसेना गांव की निवासी रामकली का गांव के बाहर खेत है। खेतों में सब्जी की रखवाली के लिए वह वहीं पर रहती थी। बेटा रामविलास खेत के पास स्थित बेतहा नाले में मछली पकड़ने का काम भी करता है। रामविलास के मुताबिक, बुधवार रात वह मां को खाना देने गया था। मां को खेत पर खाना देकर उसने बेतहा नाले में मछली फंसाने के लिए जाल लगाया और इसके बाद घर चला गया। घर पहुंचकर खाना खाकर सो गया। सुबह उठकर खेत पर पहुंचा। मां खेत पर नहीं मिली तो रामविलास ने सोचा कि मां नित्यक्रिया के लिए गई होगी। इसके बाद वह नाले से जाल खींचने लगा। जाल काफी भारी था। खींचा तो जाल में रामविलास की मां रामकली का शव फंसा हुआ मिला। उसने आनन-फानन गांव के लोगों को बुलाया और जाल खींचकर मां को निकाला देखा तो पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी हैं।
यह देखकर राम विलास दहाड़ मारकर रोने लगा। इस बीच अन्य ग्रामीण और चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दस साल पहले रामकली के पति छेदा की मौत हो गई थी। परिवार में तीन बेटे रामनाथ, श्यामू, राम विलास और तीन बेटियां हैं। राम विलास ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आशंका है कि रात में रामकली नाले में गिर गई हो और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई हो। कहा कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छह महीने पहले हुई थी हत्या की कोशिश
बेटे रामविलास के मुताबिक, रामकली के शव को जब जाल से बाहर निकाला गया तो उसके चेहरे के आसपास खून निकल रहा था। वहीं शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे। उसके मुताबिक, छह महीने पहले भी खेत में रामकली की हत्या की कोशिश की गई थी। किसी ने गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया था। परिवारीजनों ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।