फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in accident father and daughter died

डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, मौत

Sun, 28 Feb 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
in accident father and daughter died
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के खुर्दही बाजार केपास शनिवार दोपहर बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पिता रामनरेश साहू (50) की मौत हो गई। जबकि पुत्री मनीषा (26) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, दुलारमऊ निवासी रामनरेश साहू की खुर्दही बाजार में मिठाई की दुकान है। वह शनिवार दोपहर को अपनी बेटी मनीषा के साथ खुर्दही बाजार स्थित दुकान पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में राम नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों व बाजार के दुकानदारों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने हादसा स्थल पर पानी डलवा दिया। जिसे लेेकर पुलिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद नाराज ग्रामीणों व व्यापारियों ने लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलने पर डीसीपी दक्षिण रवि कुमार व एडीसीपी पूर्णेंदु सिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद लोग शांत हुए। फिर जाम खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, डंपर पुलिस के कब्जे में हैं। हादसा होेते ही चालक डंपर छोड़कर भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed