फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in accident boy died

रोडवेज बस से कुचलकर मासूम की मौत, तीन घायल

Tue, 03 Aug 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
in accident boy died
लखनऊ। वजीरगंज इलाके में सूरजकुंड पार्क के सामने खुदी पड़ी जर्जर सड़क और रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक की लापरवाही ने सोमवार को एक मासूम की जान ले ली। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद चालक व परिचालक बस मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

मूल रूप से बहराइच का रहने वाला फिरोज कई साल से पत्नी फौजिया, बेटे फरहान (8) और फुरकान (2) के साथ लखनऊ में डालीगंज रेलवे स्टेशन के पास अपने भाई सगीर के यहां रह रहा है। सोमवार सुबह फिरोज का बड़ा भाई अजमत अपनी पत्नी आशिया के साथ किसी रिश्तेदार के यहां बाइक से कानपुर जा रहा था। एक अन्य बाइक पर उसका भतीजा अयाज, सगीर का बेटा मोहम्मद अहमद (10), फरहान और फिरोज की मां नज्जो बैठी थी।
विज्ञापन

डालीगंज चौराहे से शहीद स्मारक की ओर जाते वक्त तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अयाज की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरे। फरहान के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। इस पर भी चालक रुकने के बजाय स्पीड बढ़ाकर भागने लगा। फरहान बस के पहिये में फंसकर घिसटने लगा तो राहगीरों ने किसी तरह से बस रुकवाई। मगर चालक व परिचालक उतरकर भाग गए। कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अयाज, मो. अहमद, फरहान व नज्जो को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने फरहान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाली सीतापुर डिपो की अनुबंधित बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में बस नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
एक साल से अधिक समय से खुदी पड़ी है आधी सड़क
लखनऊ। सूरजकुंड पार्क से लेकर हाईकोर्ट तिराहे तक एक तरफ की सड़क एक साल से अधिक समय से खुदी पड़ी है। यहां सीवर लाइन बिछाने का काम इतनी धीमी गति से हो रहा है कि अभी भी इसे पूरा होने में लंबा वक्त लगेगा। इसके चलते सड़क को चलने लायक बनाने का काम शुरू कराया गया है। फिलहाल यहां एक तरफ की सड़क से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। मगर ये सड़क भी जर्जर है और जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर किसी तरह यातायात संचालित कराया जा रहा है। इस सड़क पर इतनी बजरी व गिट्टियां बिखरी हैं कि आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं।

भीड़ में भी तेज थी बस की रफ्तार
लखनऊ। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी सुनील सिंह और अदील ने बताया कि जर्जर सड़क और उस पर भी भीड़भाड़ के बावजूद बस की स्पीड काफी तेज थी। चालक लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। बाइक में टक्कर लगने पर भी उसने ब्रेक नहीं लगाया जिसके चलते मासूम उसमें फंसकर घिसटता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed