फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news related to lucknow metro

लखनऊ मेट्रो के डवलपमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर, पढ़े...

Thu, 11 Feb 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Feb 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
important news related to lucknow metro

जून या जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम से लेकर मुंशी पुलिया के बीच मेट्रो रेल योजना का निर्माण शुरू किया जाएगा। दस किमी के एलीवेटेड रूट के लिए 800 करोड़ रुपये का सिविल वर्क का टेंडर होगा।

विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मार्च-2019 तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने टेंडर डॉक्यूमेंट यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के पास भेजा है। हरी झंडी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद में निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


केवल सिविल वर्क का ही टेंडर होगा बाकी जितने भी काम किए जाने हैं, उनके टेंडर पहले ही हो चुके हैं। ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच आठ किलोमीटर के एलीवेटेड रूट के लिए एलएमआरसी तेजी से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई के आखिर में चारबाग से काम शुरू

important news related to lucknow metro

इस रूट के लिए टेंडर प्रक्रियाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या फिर अंतिम दौर में हैं।
इसी के साथ चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए भी टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है। मई के आखिर में चारबाग से काम शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं आखिरी चरण का काम केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशी पुलिया के बीच शुरू किया जाना है। एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने सोमवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन को बताया कि इसको लेकर टेंडर डॉक्यूमेंट एलएमआरसी ने यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक को अनुमोदन के लिए भेजा है।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम से आईटी कॉलेज चौराहा, इंदिरा ब्रिज, रामसागर मिश्र नगर, बादशाह नगर, फैजाबाद रोड, पॉलीटेक्निक चौराहा से मुंशी पुलिया तक ये रूट जाएगा। इससे पहले ये रूट केडी सिंह बाबू स्टेडियम से चारबाग तक के भूमिगत मार्ग और इससे पहले चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर के एलीवेटेड रूट से जुड़ेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed