{"_id":"c726b11c1f9534d454866ce010099986","slug":"important-news-related-to-lda-flat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की किस्त पूरी होने के 30 दिन में मिलेगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की किस्त पूरी होने के 30 दिन में मिलेगा कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Feb 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए के फ्लैट में आवंटी को कब्जा सभी किस्तें पूरी होने के 30 दिन के भीतर देना अनिवार्य होगा। यह अवधि करीब 20 से 24 महीने की होगी। अब किस्तें भी एलडीए अपने हिसाब से नहीं बल्कि, कांस्ट्रक्शन लिंक विधि से वसूलेगा।
विज्ञापन
मतलब निर्माण कार्य के हिसाब से ली जाएंगी। इसके अलावा किसी भी योजना में पंजीकरण शुरू करने से पहले एलडीए यह भी सुनिश्चित करेगा कि जमीन पूरी तरह से उसके कब्जे में है और इस पर कोई भी विवाद नहीं है ताकि आवंटी को समय पर कब्जा मिल सके।
विज्ञापन
इसके अलावा प्राधिकरण की नई पंजीकरण नीति में कई अन्य बिंदुओं को भी शामिल किया गया है। इस आशय का आदेश शासन की ओर से दिया गया है, जिसे प्राधिकरण अपनी आने वाली योजनाओं की लांचिंग में शामिल करेगा।
विज्ञापन
एलडीए में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जब किस्त वसूलने के सालों बाद भी आवंटी को उसके फ्लैट या भूखंड पर कब्जा नहीं दिया जा सका। इसको लेकर अब सख्त नियम बनाए गए हैं।