फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for pgt-tgt, result on hold

पढ़ें, टीजीटी-पीजीटी के रिजल्ट से जुड़ी अहम खबर

Fri, 11 Sep 2015 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Sep 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
important news for pgt-tgt, result on hold

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में तीन सदस्यों के काम करने पर रोक और पहले से चार पदों के रिक्त होने के कारण कोरम पूरा नहीं होने पर शासन ने टीजीटी-पीजीटी के रिजल्ट की घोषणा पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


शासन ने रिजल्ट के साथ प्रधानाचार्य के साक्षात्कार पर भी रोक लगा दी है। शासन की ओर से यह दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से मांगे गए सुझाव के बाद दिया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कोरम पूरा नहीं होने पर रिजल्ट घोषित करने और इंटरव्यू कराने के बारे में शासन से सलाह मांगी थी। शासन की ओर से कोरम पूरा नहीं होने पर साक्षात्कार कराने और परीक्षा परिणाम की घोषणा पर रोक लगाए जाने के बाद एक बार फिर से टीजीटी-पीजीटी भर्ती फंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद चयन बोर्ड की ओर से 15 सितंबर से शुरू हो रहा कानपुर मंडल का प्रधानाचार्य का साक्षात्कार फंस गया है।

नहीं हो रहा कोरम पूरा

important news for pgt-tgt, result on hold

रोक लगाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी-2013 के परिणाम की घोषणा पर रोक लग जाएगी। हाईकोर्ट ने चयन बोर्ड के तीन सदस्यों डॉ. आशालता सिंह, अनीता यादव एवं ललित कुमार श्रीवास्तव के काम पर रोक लगा दी है।

इस समय चयन बोर्ड में डॉ. योगेंद्र प्रजापति बेचैन, डॉ. मोहम्मद उमर और डॉ. विनय रावत कार्यरत हैं। ऐसे में 10 सदस्यों में मात्र तीन सदस्य होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो रहा है।

कोरम पूरा नहीं होने के कारण शासन ने रिजल्ट घोषित करने और साक्षात्कार करवाने पर रोक लगा दी है। ऐसे में 15 सितंबर से शुरू होने वाला कानपुर मंडल का प्रधानाचार्य पद का साक्षात्कार रोक दिया गया है। अब टीजीटी-पीजीटी के रिजल्ट भी जारी नहीं किए जाएंगे।
-डॉ. सनिल कुमार, अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed