{"_id":"5774fa804f1c1b717b79b041","slug":"important-news-for-passport-applicant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए है बेहद काम की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए है बेहद काम की खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Jun 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदकों को एक अगस्त से लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) के रतन स्क्वायर स्थित कार्यालय जाना होगा। ऐसे में जो आवेदक लंबी वेटिंग से बचना चाहते हैं वह 31 जुलाई के पहले गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में लगे विशेष शिविर में अपना पासपोर्ट बनवा लें। जुलाई में करीब 20 दिन ही कार्यालय खुलेगा।
विज्ञापन
दरअसल, विदेश मंत्रालय ने लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को 31 जुलाई तक हीविशेष शिविर आयोजित करने का आदेश दिया है। विशेष शिविर में आवेदक एक दिन में अपॉइंटमेंट हासिल कर दूसरे दिन पासपोर्ट बनवा सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद पीएसके के लिए रोजाना हासिल होने वाले 960 अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन करना होगा। पीएसके में इस समय अपॉइंटमेंट के लिए तीन दिन की वेटिंग है। विशेष शिविर में प्रक्रिया बंद होने से वेटिंग बढ़ने लगेगी। ऐसे में आवेदकों को काफी वेट करना होगा।
विज्ञापन
लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आरएन राय ने बताया कि विशेष शिविर में रोज अलग से 600 अपॉइंटमेंट जारी होते हैं, जिसमें से 90 फीसदी आवेदक पासपोर्ट बनवाने आ रहे हैं। विशेष शिविर में अधिकतर आवेदक राजधानी के होते हैं। यह पीएसके का अपॉइंटमेंट नहीं लेते हैं।