लेखपाल बनने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल बनने को इच्छुक युवाओं के लिए यह जरूर खबरी है। मामला इस परीक्षा से जुड़ा हुआ है।
यूपी में 13 सितंबर को होने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा पर शासन की कड़ी नजर रहेगी। इसके मद्देनजर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा, परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष होनी चाहिए, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने परीक्षा केंद्र पर पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान देने को कहा है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में करीब 27 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे।
बता दें सूबे में लेखपाल के 13,500 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 80 अंकों की लिखित बहुविकल्पीय परीक्षा होनी है। परीक्षा जिलाधिकारियों की देखरेख में होगी और इसकी जिम्मेदारी टीसीएस को सौंपी गई है।
मुख्य सचिव ने मंडलायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा के लिए पूर्ण सतर्कता व सजगता बरतने को कहा है।