फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for board student

यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण खबर यहां देखें

Sun, 31 Jan 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Jan 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
important news for board student

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार मोबाइल एप से विद्यार्थियों की हाजिरी लगाई जाएगी। इसके अलावा नकल के लिहाज से संवेदनशील 31 जिलों में एक निश्चित क्रम की उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि बाहर से कॉपी लिखकर लाने की गुंजाइश ही न बचे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की शनिवार को समीक्षा कर रहे थे।

समीक्षा बैठक में यादव ने कहा कि परीक्षार्थियों की उपस्थिति को सत्यापित करने के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है, जो परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के एंड्रॉयड फोन में उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

सर्वर पर दर्ज होगी सारी जानकारी

important news for board student

इस एप के माध्यम से छात्र का रोलनंबर फीड होते ही उससे संबंधित पूरी जानकारी विभागीय सर्वर के डाटाबेस में भी दर्ज हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं को सुचारु तरीके से कराना हमारी प्राथमिकता है।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा कक्ष में छात्राओं की चेकिंग महिला कक्ष निरीक्षक से कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत खुलने वाले विद्यालयों का भवन निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

इतने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

important news for board student

हाईस्कूल की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी और 9 मार्च को खत्म होगी, जबकि इंटर की परीक्षा 18 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी में 12 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।

परीक्षा दो पालियों सुबह 7.30 से 10.45 और शाम को 2 से 5.15 बजे के बीच होंगी। 10वीं की परीक्षा 15 कार्यदिवसों जबकि 12वीं के पेपर 25 कार्यदिवसों में पूरे होंगे।

इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 37 लाख 49 हजार 977 और इंटर में 30 लाख 43 हजार 57 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस तरह कुल 67 लाख 93 हजार 34 परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed