फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news about vice chancellor of punarvas university Lucknow

लखनऊ के इस विवि के कुलपति का खुला चिट्ठा, जन्मतिथि से लेकर नियुक्ति तक गलत

Wed, 10 Jan 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Jan 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
important news about vice chancellor of punarvas university Lucknow
प्रोफेसर निशीथ राय - फोटो : डेमो
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निशीथ राय पर शासन द्वारा कराई गई जांच में गंभीर अनियमितता पाई गई हैं। उनकी जन्मतिथि से लेकर नियुक्ति और उनकी ओर से की गई नियुक्तियां कटघरे में आ गई हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय की सामान्य परिषद की बैठक में यह रिपोर्ट रखी जानी थी लेकिन अचानक बैठक स्थगित हो गई।
विज्ञापन


हालांकि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई। इसकी वजह से एक बार फिर कुलपति को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। शासन की ओर से कराई गई जांच में कहा गया है कि प्रो. राय एक साथ लविवि स्थित क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र के निदेशक और पुनर्वास विवि के कुलपति के रूप में एक साथ काम करते रहे। जबकि उन्हें निदेशक के पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए था। यह अनियमितता और नियम विरुद्ध है। इसी क्रम में उनकी लविवि से पांच साल की असाधारण अवकाश भी स्वीकृत नहीं है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट : जन्मतिथि में हेरफेर 
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कुलपति के रूप में प्रो. राय की नियुक्ति भी संदेह के घेरे में है। इसमें उन्होंने जो जन्मतिथि बताई और जो वास्तविक है, उनमें अंतर है। इस मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, डीएम, सचिव पुनर्वास विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मांगी गई। कुलसचिव पुनर्वास विश्वविद्यालय ने बताया कि डॉ. राय की जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज विवि में उपलब्ध नहीं हैं। प्रथमदृष्टया पाया गया कि जन्मतिथि में गड़बड़ी कर नियुक्ति पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट रिपोर्ट में भी खुला फर्जीवाड़ा
भारत सरकार की ओर से कराई गई एक जांच में प्रो. राय पर निदेशक क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र से जुड़े मामले में ऑडिट टीम से रेग्युलर ऑडिट कराई गई। ऑडिट रिपोर्ट में भी फर्जीवाड़ा किए जाने की पुष्टि हुई है। कुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सेंटर के इंदिरा नगर परिसर के निर्माण के लिए राशि जारी की गई लेकिन भवन निर्माण अधूरा है।

 

कुलपति बोले-बगैर मेरा पक्ष लिए बनाई रिपोर्ट

important news about vice chancellor of punarvas university Lucknow
मनमाने तरीके से कीं नियुक्तियां
प्रो. निशीथ राय की ओर से यहां मनमाने तरीके से 33 नियुक्तियां की गई हैं। प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से की गई एक अन्य जांच में कहा गया है कि विश्वविद्यालय द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापित पदों के सापेक्ष विज्ञापन में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं है। शिक्षक भर्ती में दो पदों पर की गई नियुक्ति में अनियमितता की गई है। सहायक कुलसचिव के पद पर भर्ती के विज्ञापन में पदों की अर्हता में अनियमित तरीके से बदलाव किया गया है।

रिपोर्ट में यह भी 
विभिन्न शिकायतों की जांच के लिए गठित प्रमुख सचिव वन रेणुका कुमार की अध्यक्षता वाली एक अन्य कमेटी की जांच में विश्वविद्यालय स्टाफ में दिव्यांगों के प्रति संवेदनहीनता, परिसर में स्वास्थ्य सेवा का अभाव, मेस में घटिया खाना, परिसर में शटल बस सेवा का अभाव, शिक्षकों की वरिष्ठता सूची न बनना, परिसर में भय का माहौल की भी बातें कही गई हैं। विभिन्न जांच कमेटियों की रिपोर्ट के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कुलपति को लेकर संस्तुतियां भी की हैं।

सामान्य परिषद की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। जांच के बारे में फिलहाल कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हूं। - डॉ. रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा

सारे आरोप बेबुनियाद हैं। इन्हें हाईकोर्ट भी खारिज कर चुका है। बिना मेरा पक्ष लिए रिपोर्ट बनाई गई है। ऑडिट आपत्ति 2011-12 की है, जिसे निस्तारित किया जा चुका है। स्कूल में जन्मतिथि गलत लिख गई थी जिसे ठीक करवाया है। मेरी जन्म 1963 में हुआ, मैंने सभी जगह इसे ही लिखा है। निदेशक की मेरी नियुक्ति नियमित है और तत्कालीन कुलपति प्रो. एसबी निमसे से वीसी के रूप में काम करने की अनुमति मिली है। नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच राज्यपाल द्वारा कराई जा चुकी है, उसमें भी कुछ नहीं मिला है।  - प्रो. निशीथ राय, कुलपति, पुनर्वास विवि

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed