ट्रेन से सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, 11 को रोककर चलाई जाएंगी ये गाड़ियां
20 घंटे लेट पहुंची सियालदह
जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस 20.15 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। वहीं, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल 15 घंटे की देरी से आई। गुरुवार को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल सुबह साढ़े 10 बजे की जगह 20 घंटे बाद पहुंची। बाराबंकी-लखनऊ मेमू पांच घंटे, कल्याणपुर-लखनऊ मेमू 3.40 घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस 3.30 घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं वाराणसी से चलकर कानपुर सेंट्रल जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 9.54 बजे लखनऊ पहुंचकर अचानक निरस्त कर दी गई।