{"_id":"5965bdb94f1c1b4c498b4a6e","slug":"important-highlights-of-up-budget-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के भारी-भरकम बजट में आपके फायदे की 10 घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के भारी-भरकम बजट में आपके फायदे की 10 घोषणाएं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
यूपी बजट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों की स्नातक तक की पढ़ाई निशुल्क
विज्ञापन
सरकार ने लड़कियों की स्नातक की तक की पढ़ाई नि:शुल्क करने के लिए अहिल्याबाई कन्या शिक्षा योजना की घोषणा की है। इसके लिए 21 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। अभी तक इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई मुफ्त होती थी।
महिलाओं के लिए 100 एडीजे कोर्ट
महिला उत्पीड़न के मामलों के जल्द निपटारे के लिए सरकार ने 100 एडीजे कोर्ट बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
दीन दयाल योजना से दीन की चिंता
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से गरीबों के लिए योजना की घोषणा कर योगी सरकार ने सियासी एजेंडे को धार देने की कोशिश की है। उनके नाम पर 300 करोड़ रुपये की नगर विकास योजना की घोषणा की गई है तो 166 मॉडल इंटर कॉलेज भी खोले जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
कॉलेज-यूनिवर्सिटी में फ्री वाई-फाई
संकल्प पत्र का वादा पूरा करते हुए युवा शक्ति को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
टॉपर्स, किसान और बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर
बजट पढ़ते वित्त मंत्री
हाई स्कूल टॉपर छात्र-छात्रा को पीजी तक 2000 वजीफा
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से हाई स्कूल की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एक-एक छात्र-छात्रा को दीनदयाल उपाध्याय विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत स्नातकोत्तर की पढ़ाई तक प्रतिमाह 2000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2017-18 में दो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए 48 हजार रुपये का बजट रखा गया है।
शिक्षा और शोध में उत्कृष्ट कार्य पर चांसलर अवार्ड
राज्य विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में शिक्षा, शोध और प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली अपनाने वाले विश्वविद्यालयों व संस्थानों को चांसलर अवार्ड दिया जाएगा। इसके लिए 16 लाख 90 हजार रुपये दिए गए हैं।
दरोगा भर्ती
इस साल 30 हजार सिपाहियों और 3200 दरोगाओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए उच्चतम न्यायालय ने पहले ही सरकार को निर्देश दिया हुआ है। लिहाजा जट में इसका प्रावधान किया गया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामोध्योग योजना
शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए लाई गई इस योजना के लिए 9 तकोड़ रुपए की व्यवस्था बजट में की गई है।
पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन
शहरी गरीब परिवारों के उत्थान, स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए 218.75 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना : किसानों के लिए लाई गई इस योजना का मकसद बीहड़, बंजर भूमि को सुधारना और कृषि मजदूरों की भूमि को ठीक करना है। यह योजना बुंदेलखंड के सात और विंध्याचल मंडल के तीन जिलों को छोड़कर 65 जिलों में लागू होगी। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।