फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Important decisions of UP cabinet: Associate professors of degree colleges will now be able to become professors

यूपी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले : डिग्री कॉलेजों के एसोसिएट प्रोफेसर भी अब बन सकेंगे प्रोफेसर

Thu, 06 Jan 2022 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Jan 2022 08:13 PM IST
सार

पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर खिलाड़ी कोटे से भर्ती और बिना पारी पदोन्नति के लिए नियमावली को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी दे दी गई है। इससे खिलाड़ी कोटे से पुलिस उप निरीक्षक के पद पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
Important decisions of UP cabinet: Associate professors of degree colleges will now be able to become professors
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर को भी अब प्रोफेसर पद पर पदोन्नति मिल सकेगी। कैबिनेट ने राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रोफेसर पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव बृहस्पतिवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूर किया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि अब तक एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की व्यवस्था नहीं थी। इससे महाविद्यालयों के एसोसिएट प्रोफेसर अनुभव और योग्यता के बाद भी विश्वविद्यालयों में कुलपति या अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में नियुक्त नहीं हो पाते थे। अब महाविद्यालयों के एसोसिएट प्रोफेसर को भी प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति मिल सकेगी। इससे उन्हें भी कुलपति बनने का अवसर मिल सकेगा।

विज्ञापन


अब खिलाड़ी बन सकेंगे दरोगा
पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर खिलाड़ी कोटे से भर्ती और बिना पारी पदोन्नति के लिए नियमावली को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी दे दी गई है। इससे खिलाड़ी कोटे से पुलिस उप निरीक्षक के पद पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इस नियमावली के बनने के बाद अब पुलिस विभाग में पुलिस उप निरीक्षक के 2 प्रतिशत पद कुशल खिलाड़ियों से भरे जा सकेंगे। साथ ही खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिना पारी पदोन्नति भी दी जा सकेगी। बता दें कि प्रदेश में सन 2000 के बाद से पुलिस उप निरीक्षक खिलाड़ी कोटे से सीधी भर्ती नहीं हुई है। 2000 में 38 पदों पर खिलाड़ी कोटे से भर्ती की गई थी। नियमावली बनने के बाद प्रदेश में उप निरीक्षक के पदों पर होने वाली अगली भर्ती में खिलाड़ी कोटे से 2 प्रतिशत उप निरीक्षक भर्ती किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


ग्रेन आधारित आसवनी लगाने के लिए चार माह का समय और दिया
हरदोई के कस्बा संडीला में निर्माणाधीन ग्रेन (अनाज) आधारित आसवनी का काम समय से पूरा न होने के कारण कैबिनेट बाईसर्कुलेशन के जरिए इसके लिए अतिरिक्त समय देने को मंजूरी दी गई है। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर.भूसरेड्डी ने बताया कि संडीला में मैसर्स श्री गंग इंडस्ट्रीज एंड एलाइड प्रोडेक्ट लि. ग्रेन आधारित आसवनी का निर्माण कर रही है। इसके लिए उसे चार महीने का समय काम पूरा करने का दिया गया था पर कोरोना महामारी के कारण काम समय से पूरा नहीं हो  पाया। कुछ मशीनें बाहर से नहीं मंगाई जा सकीं। अब फिर से इस इकाई को चार माह का अतिरिक्त समय कैबिनेट बाईसर्कुलेशन के जरिए मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग देगा झोले व प्रचार सामग्री का खर्च
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को वितरित किए गए झोले व प्रचार सामग्री का खर्च खाद्य एवं रसद विभाग उठाएगा। सूचना विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए झोले व प्रचार सामग्री का बजट खाद्य एवं रसद विभाग से आवंटित कराने के प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि राशन वितरण के लिए सूचना विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगे झोले उपलब्ध कराए थे। झोलों के साथ सरकार की योजनाओं की प्रचार सामग्री भी वितरित की गई थी। इस पर करीब सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ था। कैबिनेट ने खाद्य एवं रसद विभाग से इसका बजट सूचना विभाग को दिलाने और खाद्य एवं रसद विभाग को इसके लिए राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंजूर किया है।

आशा और एएनएम को मिलेगा प्रोत्साहन राशि
कोविड के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आशा, शहरी आशा एवं आशा संगिनियों एवं संविदा पर कार्यरत एएनएम को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि राज्य बजट से दिया जाएगा। इस प्रस्ताव कों बुधवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मालूम हो कि दूसरी लहर के दौरान बेहतर कार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई थी। इसके तहत कोविड अस्पताल में कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके वेतन का 25 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि, लैब टेक्नीनिशन, डाटा एंट्री आपरेटर, लैब अटेंडेंट को 10 फीसदी अतिरिक्त राशि देने का निर्देश दिया गया था। यह राशि कोविड मे किए गए ड्यूटी के दिनों के आधार पर तय की गई थी। तीसरी लहर को देखते हुए इस राशि के लिए अभी से व्यवस्था की जा रही है।


जल्द जारी होगा फिल्म सिटी का टेंडर
नोएडा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी की स्थापना के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। कैबिनेट ने टेंडर का रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) मंजूर कर लिया है। इस संबंध में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से आरएफपी तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed