{"_id":"5f233795180ad05e163f5efd0b35f794","slug":"important-decision-taken-by-akhilesh-yadav-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने लिए कई बड़े फैसले, जानिए एक नजर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने लिए कई बड़े फैसले, जानिए एक नजर में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Jun 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसले लिए। इन बड़े फैसलों में कुछ लखनऊ के चिड़ियाघर का नाम बदलना भी शामिल है।
विज्ञापन
लखनऊ के साथ नवाबगंज पक्षी बिहार भी शामिल है। ये रहे कैबिनेट के अहम फैसले...
*लखनऊ के चिड़ियाघर का नाम बदल दिया गया, अब इसका नाम नवाब वाजिद अलीशाह उद्यान हो गया।
*नवाबगंज पक्षी विहार का नाम बदलकर 'चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार' कर दिया गया है।
*संगम क्षेत्र में 4 लेन रोड और पुल निर्माण को भी कैबिनेट ने मंजूदी दे दी है।
*सौर ऊर्जा उपकरणों को वैट से मुक्त करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
*वायुयानों के निस्तारण और उन्हें बेचने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग के प्रस्ताव को मिली मंजूरी।
*जिला पंचायत के पद समूह 'ग' से भरे जाने का प्रस्ताव भी हुआ पास।
*कानपुर में टोरंट पावर के साथ करार को सरकार ने किया रद्द।