बड़ी खबर: यूपी में पॉलीथीन के इस्तेमाल पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनेक्सी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूपी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। यूपी कैबिनेट की मीटिंग में पॉलीथीन पर बैन लगाने का अहम फैसला लिया गया।
प्रदेश में पॉलीथीन के कैरीबैग पर पूरी तरह से पाबंदी के प्रस्ताव को शुक्रवार को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। यहां तक कि समारोहों में प्लास्टिक की चम्मच आदि के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रहेगी। सीएम अखिलेश ने कहा कि यूपी में पॉलीथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित की जा रही है। पर्यावरण के बिगड़े हालात को देखते हुए ये कदम उठाना जरूरी है।
अब पॉलीथीन के इस्तेमाल पर छह महीने की सजा और पांच लाख रुपये जुर्माना तक हो सकता है। पर्यावरण (संरक्षण) कानून, 1986 के प्रावधानों के तहत ये बैन लागू होगा। लोकायुक्त की नियुक्ति पर सीएम अखिलेश ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं।
26 जनवरी के बाद विधानमंडल सत्र
मीटिंग में फैसला हुआ कि सरकार विधानकालीन सत्र 26 जनवरी के बाद बुलाएगी। मीटिंग में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा नियमावली 2015 का प्रख्यापन को मंजूरी मिली।
आगरा में हेरिटेज सेंटर के प्रस्ताव को मंजूरी मिली और यहां इंटरनेशनल कैफे खोला जाएगा।
कैबिनेट मीटिंग में कुशीनगर में इंटरनेशनल हवाईअड्डे को भी मंजूरी मिली। वहीं कानपुर जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
300 रुपए के प्लास्टिक फुटवियर पर वैट मुक्त हुआ।
बिजली कंपनियों के लिए उदय योजना को मिली मंजूरी।
प्लास्टिक कैरी बैग निर्माण-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया।
हरदोई चीनी मिल की जमीन आवास विकास परिसर को मिली।
लखनऊ-हुसैनाबाद क्षेत्र के विकास के को मिली मंजूरी।
कन्नौज मेडिकल कॉलेज में हार्ट डिपार्टमेंट खुलेगा।
कन्नौज मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट भी खुलेगी।
लखनऊ कैंसर संस्थान संचालन के लिए सोसाइटी गठित होगी।
राजकीय,निजी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस बनेगा।
सैफई मिनी पीजीआई में 300 बेड बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर।
कानपुर देहात में हवाई पट्टी प्रस्ताव मंजूर
इन अहम फैसलों पर लगी मुहर
प्रसूता और बच्चों के लिए नए ब्लाक बनाने का प्रस्ताव मंजूर।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मृत्यु पर पेंशन की आयु सीमा बढ़ी।
स्वतंत्रता सेनानी कल्याण संस्थान में रिटायरमेंट आयु 60 वर्ष हुई।
कुशीनगर में इंटरनेश्नल हवाई अड्डे के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर।
कानपुर देहात में हवाई पट्टी निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी।
मंडी समितियों में ई-ऑक्शन लागू किए जाने का प्रस्ताव मंजूर।
पिकअप कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 साल हुई।
लखनऊ शारदा कैनाल पर 6 लेन रोड बनाने का प्रस्ताव पास।
संरक्षण गृहों में भरण-पोषण दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास।
डायल 100 पुलिस सेवा को मिली मंजूरी।
किसानों को ई-ऑक्शन सुविधा को मिली मंजूरी।
आगरा में कल्चरर हब बनाने को मिली मंजूरी।
चंदौली में मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी।