फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Important contribution of architects in investment and overall development: Brajesh Pathak

Lucknow News: निवेश और समग्र विकास में वास्तुकारों का अहम योगदानः ब्रजेश पाठक

Mon, 13 Jan 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of architects in investment and overall development: Brajesh Pathak
कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश लाने और समग्र विकास में आर्किटेक्ट अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने लखनऊ वास्तुकला महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह आयोजन भवन निर्माण क्षेत्र में फायदेमंद होने के साथ प्रदेश के विकास, विशेष रूप से राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) को आकार देने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन




उन्होंने ये बातें इकाना स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय लखनऊ वास्तुकला महोत्सव के समापन पर रविवार को कहीं। उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की स्मारिका आविर्भाव, एलएएफ 2.0 का विमोचन भी किया।
विज्ञापन




इससे पहले, वास्तुकार डॉ. शुभ्रजीत दास, प्रशांत सुतारिया, गुरमीत संगा ने डिजाइन विचारों की विकास प्रक्रिया व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और ऐतिहासिक शहरों के पुनर्जीवन पर विचार रखे। कला प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें 300 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। समापन पर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स भी दिए गए। फ्रेटरनिटी फ्रेंडली अवार्ड आर्किटेक्ट सबीना सिंह, शैक्षणिक क्षेत्र अवार्ड आर्किटेक्ट मोहम्मद सबाहत तथा कॉरपोरेट क्षेत्र अवार्ड आर्किटेक्ट नरेंद्र कुमार को मिला। सफलता के साझीदार के रूप में डॉ. नवनीत सहगल, डॉ. वंदना सहगल, सोनम सिन्हा, संजय सिन्हा, विनीता बहल और अजय बहल भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed