फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important clues in lucknow thakurganj robbery

पिस्तौल तानकर बोले डकैत, तुम बहन जैसी हो, चुपचाप बैठी रहो

Sat, 30 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
important clues in lucknow thakurganj robbery
demo pic

ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज में रेलवे के रिटायर्ड इंजीनियर आसिफ अब्बास के घर डकैती के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बृहस्पतिवार शाम एसएसपी मंजिल सैनी पीड़ित के घर पहुंची और उन्हें वारदात के जल्द खुलासे और सुरक्षा का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान आसिफ की बेटी अलीशा ने एसएसपी को घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी। अलीशा ने बताया कि बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तानकर कहा था कि तुम बहन जैसी हो। चुपचाप बैठी रहो।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि डकैती में परिवार का कोई करीबी या परिचित ही शामिल है। यह भी पता चला है कि मुजफ्फरनगर के छह संदिग्ध बीते एक महीने से आसिफ के मुहल्ले में एक मकान में किराये पर रहे थे। माना जा रहा है कि इन्हीं संदिग्धों ने डकैती की वारदात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने पीड़ित परिवार को ‌दिए सुरक्षा के टिप्स

important clues in lucknow thakurganj robbery
डेमो ‌पिक

मुहल्ले में रहकर बदमाशों ने आसिफ के मकान की रेकी की और सही वक्त आने पर वारदात करके भाग गए। इलाके के एक स्थानीय युवक की पैरवी पर उन्हें मकान किराये पर दिया गया था।

उक्त युवक से पूछताछ की जा रही है। अक्सर आसिफ के घर आने वाला एक रिश्तेदार वारदात के बाद से गायब है। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा के टिप्स भी दिए। अब्बास की पत्नी शबाना ने बताया कि डकैत सिर्फ साढ़े चार लाख रुपये नकद और ढाई लाख रुपये के जेवर ले गए थे। 

पहले परिवारीजनों ने सात लाख रुपये व जेवर लूटने की जानकारी दी थी। पुलिस ने संदिग्धों को किराये पर कमरा देने वाले हाजी से पूछताछ की तो उन्होंने भी उनकी गतिविधियां संदेहास्पद होने की बात कही।

हाजी ने बताया कि संदिग्धों के आने के कुछ ही दिन बाद दो युवतियां भी आ गई थीं। पुलिस की एक टीम संदिग्धों की तलाश में मुजफ्फरनगर भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed