फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Impact of fog: Passengers spent the night sitting on chair car seats; the train was ten hours late; several fl

कोहरे का असर: चेयरकार की सीटों पर बैठ यात्रियों ने गुजारी रात, दस घंटे लेट रही ट्रेन; कई विमान कैंसिल

Mon, 22 Dec 2025 10:52 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 22 Dec 2025 10:52 PM IST
सार

घने कोहरे के चलते तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से लखनऊ 16 घंटे में पहुंची, यात्रियों ने पूरी रात सीटों पर गुजारी। लखनऊ एयरपोर्ट से कई उड़ानें कैंसिल या लेट हुईं। गोमती, गोरखधाम, बरौनी और अन्य वीआईपी ट्रेनें भी कई घंटे लेट रहीं, यात्री भारी असुविधा झेलते रहे।

विज्ञापन
Impact of fog: Passengers spent the night sitting on chair car seats; the train was ten hours late; several fl
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घने कोहरे से भले ही सोमवार को कुछ राहत मिली हो, लेकिन फ्लाइट व रेल सेवाएं बेपटरी ही रहीं। दो फ्लाइटें निरस्त रहीं। कई उड़ानें लेटलतीफी का शिकार हुईं। देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को नई दिल्ली से लखनऊ तक पहुंचने में 16 घंटे लग गए। ट्रेन रात 10ः05 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचती है। लेकिन यह लेट होकर सुबह करीब आठ बजे पहुंची। पूरी रात यात्रियों को सीटों पर बैठकर गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन


सोमवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंदौर जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7221 निरस्त रही। इसके चलते इंदौर से आने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-7422 भी कैंसिल कर दी गई। वहीं दोपहर 2:05 बजे जयपुर से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-7482 चार घंटे की देरी से शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंची। 
विज्ञापन


पटना से आने वाली उड़ान 6ई-925 भी दो घंटे लेट रही। ऐसे ही मुंबई से लखनऊ आने वाली 6ई-5264 एक घंटे, दिल्ली से आने वाली आइएक्स- 2171 तीन घंटे, रियाद से लखनऊ आने वाली एक्सवाइ-333 सवा दो घंटे, हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की 6ई- 453 पौने दो घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

|
ऐसे ही लखनऊ से रियाद जाने वाली आइएक्स-189 पौने दो घंटे, रियाद जाने वाली एक्सवाइ-334 दो घंटे लेट रवाना हुई। इसी क्रम में मस्कट जाने वाली डब्ल्यूवाइ-266 एक घंटे, पटना जाने वाली 6ई-6902 ढाई घंटे, दिल्ली जाने वाली आइएक्स-1507 सवा दो घंटे, दिल्ली जाने वाली 6ई-758 तीन घंटे एवं बंगलुरु जाने वाली 6ई-435 लखनऊ-बेंगलुरु पौने दो घंटे देरी की शिकार हुई।

इधर वीआईपी ट्रेनों का हाल-बेहाल

बीते रविवार को नई दिल्ली से दोपहर 3:30 बजे चलने वाली तेजस एक्सप्रेस रात साढ़े नौ बजे रवाना हुई, जिससे ट्रेन 16 घंटे में सुबह करीब आठ बजे लखनऊ पहुंची। वापसी में लखनऊ से सुबह 6:10 बजे की जगह तेजस दोपहर 2:34 बजे रवाना हुई। ऐसे ही गोमती एक्सप्रेस सुबह पौने छह बजे राइटटाइम रवाना हुई। लेकिन दिल्ली पहुंचने तक ट्रेन छह घंटे लेट हो गई।



नई दिल्ली से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस आठ घंटे बाद दोपहर 1:04 बजे पहुंची। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल दिल्ली पहुंचने तक 11:36 घंटे लेट हो गई। 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 13 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटे, कैफियात दो घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन दो घंटे, पदमावत चार घंटे, दून एक्सप्रेस ढाई घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस 3:30 घंटे, मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे लेट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed