फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   imam bukhari's leaders met nasimuddin siddiqki

साइकिल छोड़ने के बाद हाथी की सवारी करेंगे बुखारी!

Tue, 11 Mar 2014 05:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Mar 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
imam bukhari's leaders met nasimuddin siddiqki

जामा मस्जिद दिल्ली के शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी से उनके आवास पर मिला।

विज्ञापन


इसमें मुस्लिमों की सुरक्षा व आरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सपा से रिश्तों में आई तल्खी के मद्देनजर इमाम के इस कदम को सपा के लिए एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में तारिक बुखारी, अनील जामई और बिलाल नूरानी शामिल थे।

तारिक ने बताया कि इमाम ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से मुस्लिमों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है। बसपा महासचिव से विस्तार से मुस्लिमों की समस्याओं पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी जारी रहेगा मुलाकात का सिलसिला

imam bukhari's leaders met nasimuddin siddiqki

तारिक ने आश्वस्त किया है कि वह इस संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श कर पार्टी के रुख की जानकारी देंगे।


तारिक ने बताया कि इसके पहले बसपा के जिम्मेदार लोग इमाम से मुलाकात कर चुके हैं। विचार-विमर्श का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

इस मुलाकात के साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार इमाम लोकसभा चुनाव में बसपा के पक्ष में अपील करेंगे?

सपा से बातचीत का औचित्य नहीं

imam bukhari's leaders met nasimuddin siddiqki

प्रतिनिधिमंडल में शामिल तारिक बुखारी ने बताया कि दिल्ली सम्मेलन में तय हुआ था कि मुस्लिमों की समस्याओं पर भाजपा और सपा को छोड़कर सभी से बात की जाएगी।

भाजपा का मुस्लिम विरोध जगजाहिर है जबकि सपा प्रदेश की हुकूमत में होने के बावजूद मुस्लिमों के हितों की रक्षा में फेल रही है।

मुस्लिमों ने सपा को जिस उम्मीद से वोट दिया था, उस पर वह खरी नहीं उतरी। उल्टा मुस्लिमों को बदहाली के रास्ते पर धकेल दिया गया।

मुजफ्फरनगर दंगे में 60 से ऊपर लोगों की मौत इसका प्रमाण है। ऐसे में सपा से बातचीत का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

'मुस्लिमों के हक की कर रहे बात'

imam bukhari's leaders met nasimuddin siddiqki

शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मुसलमानों की क्या भूमिका हो इसे तय करने की रणनीति पर कार्य हो रहा है।

22 फरवरी को दिल्ली में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें करीब 500 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसमें मुस्लिमों की समस्याओं पर चर्चा हुई थी।

तय हुआ था कि एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाए जो देश के विभिन्न राज्यों में जाकर वहां मुसलमानों की समस्याओं की जानकारी ले और भाजपा व सपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का उस पर रुख जाने।

इसी सम्मेलन के क्रम में अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राज्यों में जाकर वहां मुस्लिमों की समस्याओं व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उस पर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed