{"_id":"67452b007d0394f16705e356","slug":"illegal-restaurants-running-at-kd-singh-metro-station-sealed-lucknow-news-c-13-1-lko1029-967889-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केडी सिंह मेट्रो स्टेशन पर चल रहे अवैध रेस्टोरेंट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केडी सिंह मेट्रो स्टेशन पर चल रहे अवैध रेस्टोरेंट सील
विज्ञापन
रेस्टोरेंट को सील करती एलडीए की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर अवैध तरीके से बनाए गए दो रेस्टोरेंट एलडीए ने सोमवार को सील कर दिए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से आई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। उधर, गोमतीनगर में भी पांच अवैध निर्माण सील किए गए।
एलडीए के जोनल अधिकारी शशिभूषण पाठक ने बताया कि केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन के नीचे अवैध तरीके से बनाई गईं दो दुकानों में मो. अब्दुल रोमिनस पिज्जा व तरुणप्रीत सिंह रेस्त्रां चला रहे थे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से इस पर आपत्ति जताते हुए प्राधिकरण को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया।
जांच में पाया गया कि दुकानों का निर्माण प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कराया गया है। इस पर विहित न्यायालय की ओर से वाद दायर करते हुए सीलिंग के आदेश दिए गए थे। इस पर प्रवर्तन टीम ने सोमवार को इन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। हालांकि, उन इंजीनियरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिनकी मौजूदगी में अवैध निर्माण हुआ था। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोमतीनगर में बिना मानचित्र पास कराए बनाए जा रहे कॉम्पलेक्स सहित पांच निर्माण सील किए गए।