फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal restaurant demolished in the parking lot of Rohtash Presidential in Vibhuti Khand

Lucknow News: विभूति खंड में रोहताश प्रेसिडेंशियल की पार्किंग में अवैध रेस्टोरेंट ध्वस्त

Thu, 05 Feb 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal restaurant demolished in the parking lot of Rohtash Presidential in Vibhuti Khand
एलडीए।
लखनऊ। एलडीए ने बुधवार को गोमतीनगर के विभूति खंड में रोहताश प्रेसिडेंशियल अपार्टमेंट की पार्किंग में अवैध रूप से बनाए गए रेस्टोरेंट को विरोध के बीच ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


प्रवर्तन जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अपार्टमेंट के सेटबैक और ओपन पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से पंजाबी ढाबा (साईं ढाबा) और लिटिल शेफ रेस्टोरेंट का निर्माण कर लिया गया था। भारी विरोध के बीच इन पर बुलडोजर चला दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने मोहनलालगंज के खुजौली गांव में लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही दो अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। पारा के चुन्नूखेड़ा में लगभग 2500 वर्गमीटर में बिना अनुमति बनाए जा रहे 25 रो-हाउस भवन सील किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया सरोजनीनगर के अनौरा गांव में 1000 वर्गमीटर पर बने आरडी पैलेस मैरिज लॉन को अवैध होने के कारण सील किया गया। वहीं, मोहान रोड पर 150 वर्गमीटर में संचालित एसडी हॉस्पिटल सील किया गया। काकोरी व पारा में भी तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए। चिनहट के उत्तरधौना में स्प्रिंग गार्डन फेज-2 में मानचित्र के विपरीत हो रहे निर्माणों को भी हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed